गीदम कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की परीक्षा सम्पन्न 

गीदम, 15 फरवरी 2026। वीरांगना मासक देवी नाग शासकीय आदर्श महाविद्यालय जावांगा में प्राचार्य डॉ विवेक शर्मा सर जी के मार्गदर्शन में, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार माहला के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना B सर्टिफिकेट परीक्षा संपन्न हुआ। बाह्य परीक्षक श्री गजेंद्र सोनकुंवर, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी शहीद कवासी रोड़ा शासकीय नवीन महाविद्यालय कुआकोंडा के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में 32 स्वयंसेवकों ने परीक्षा में सम्मिलित हुए। साथ ही श्री सुरेश कुमार यादव सहायक प्राध्यापक, सुश्री प्रज्ञा मैम, श्री संजय सेवता सर की उपस्थिति गरिमामयी रही।