खेरागढ़ में विधानसभा संगोष्ठी: केंद्रीय बजट 2026–27 को बताया विकास और आत्मनिर्भरता की मजबूत आधारशिला

खेरागढ़ विकासखंड कार्यालय, 15 फरवरी। खेरागढ़ विकासखंड कार्यालय पर आयोजित विधानसभा संगोष्ठी में केंद्रीय बजट 2026?27 के प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक भगवान सिंह कुशवाह ने कहा कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने वाला तथा गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने वाला है। उन्होंने कहा कि बजट विकास के साथ सामाजिक न्याय और आर्थिक आत्मनिर्भरता की स्पष्ट दिशा तय करता है।

खेरागढ़ विधायक ने कहा कि बजट में बुनियादी ढांचे के विस्तार, कृषि सुधार, एमएसएमई प्रोत्साहन, स्टार्टअप्स, डिजिटल इंडिया, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया गया है। महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने की ठोस पहल की गई है। साथ ही कर व्यवस्था को सरल बनाते हुए मध्यम वर्ग को राहत देने का प्रयास किया गया है, जिससे उपभोग और निवेश दोनों को बढ़ावा मिलेगा और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दिनेश गोयल (जिला उपाध्यक्ष भाजपा, आगरा) उपस्थित रहे तथा अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता हरिविलास अग्रवाल ने की।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख जगनेर वीरेंद्र सिंह तोमर, ब्लॉक प्रमुख खेरागढ़ अनिल सिकरवार, जिला पंचायत सदस्य सत्यदेव दुबे, जिला मंत्री देवेंद्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मेघराज सोलंकी, मोहन गोयल सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एलडीबी बैंक जगनेर के अध्यक्ष पदम सिंह तोमर, एलडीबी बैंक खेरागढ़ के अध्यक्ष विजयपाल सिंह सिकरवार, एलडीबी बैंक सैया के अध्यक्ष परसोत्तम त्यागी, मंडल अध्यक्ष जगनेर डॉ. लवलेश, मंडल अध्यक्ष खेरागढ़ देहात पवन सिकरवार, मंडल अध्यक्ष खेरागढ़ कस्बा कपिल जिंदल, मंडल अध्यक्ष सैया संयोजक योगेंद्र शाह, मंडल अध्यक्ष इरादतनगर देवेंद्र त्यागी सहित क्षेत्र के प्रधानगण, पूर्व प्रधानगण एवं पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों से बजट के प्रावधानों को जन-जन तक पहुँचाने तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया गया।