शहीद सूबेदार प्रताप सिंह की प्रतिमा का अनावरण

श्रीगंगानगर के उपखंड श्रीकरणपुर क्षेत्र के गांव 14FF के राजकीय स्कूल में शहीद सूबेदार प्रताप सिंह की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रताप सिंह का जन्म 17 जनवरी 1951 को गांव 14FF में हुआ था और उन्होंने 18 साल की उम्र में ही देश सेवा का जुनून दिखाया था।

देश सेवा में दिया जीवन....

सूबेदार प्रताप सिंह 25 जुलाई 1968 को 1st सिखलाई में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और 27 साल तक देश के विभिन्न स्थानों पर सेवाएं दीं। उन्होंने 1988-89 में ऑपरेशन पवन में भी भाग लिया था, जो श्रीलंका में एलटीटीई के खिलाफ भारतीय सेना का एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन था।

शहीदी का बलिदान....

7 दिसंबर 1994 को सियाचिन ग्लेशियर में पेट्रोलिंग के दौरान अपनी टोली की अगुवाई करते हुए उन्होंने भारत माता की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनकी शहादत को सलाम करते हुए आज उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया।

शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित....

इस अवसर पर जवानों और ग्रामीणों ने शहीद सूबेदार प्रताप सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में मेजर निखिल जम्वाल, Lt अजय सिंह नेगी, Sub सुरेंद्र सिंह, Sub हरजिंद्र सिंह, Sub जितेंद्र पाल सिंह, Nb Sub प्रदीप सिंह, शहीद सूबेदार प्रताप सिंह की धर्मपत्नी ज्ञान कौर सहित परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।