* अंतरराष्ट्रीय योगी स्वामी धीरेन्द्र ब्रह्मचारी जी की 101 वीं जयंती समारोह *

वसंत कुंज /13 -02- 2026

12 फरवरी को विश्व विख्यात अंतरराष्ट्रीय योगी स्वामी धीरेन्द्र ब्रह्मचारी जी की 101वी जन्मदिन जयंती समारोह का आयोजन वसंत कुंज, नई दिल्ली में आयोजित किया गया, जिसमें स्वामी धीरेन्द्र ब्रह्मचारी जी के निकटतम शिष्यों सहित योग के प्रचार प्रसार करने के लिए राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय स्तर पर उनके साथ काम किये हुए लोगों ने भाग लिया ! कार्यक्रम अयोजित करने का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक योग को बढावा देने के लिए बड़े स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए संकल्प लिया गया!

क्यूंकि आजकल योग के प्रचार प्रसार में सभी प्रकार के लोगों को देख रहे हैं कि योग की मौलिक शिक्षा, आधारभूत साधना षटकर्म की क्रियाओं को कोई नहीं सीखा रहे हैं! जो कि अष्टांग-योग का अभिन्न अंग है!

स्वामी धीरेन्द्र ब्रह्मचारी जी के द्वारा शिक्षित और दीक्षित शिष्यों ने संकल्प लिया कि हमारे गुरू जी के द्वारा सिखाये गए उच्च कोटि के योग ज्ञान को समाज मे फैलाने के लिए योजनाएं बनाकर अनेकों कार्यक्रम अयोजित करने का प्रयास किया जाएगा!

स्वामी धीरेन्द्र ब्रह्मचारी जी के व्यक्तित्व के साथ-साथ उनके योग-ज्ञान और अनुभव के समान आजकल किसी भी योगी का मिलना असंभव है!

स्वामी धीरेन्द्र ब्रह्मचारी जी द्वारा अनेकों योग संस्थाओं की स्थापना की गई थी जैसे:

1:अपर्णा आश्रम, दिल्ली

2: अपर्णा आश्रम, मानतलाई, जम्मू कश्मीर

3: अपर्णा आश्रम, जम्मू शहर ( जम्मू कश्मीर)

4:विश्वायतन योगाश्रम, नई दिल्ली

5: विश्वायतन योगाश्रम ,

कटरा, वैष्णो देवी, (जम्मू कश्मीर)

आदि!

आज के कार्यक्रम में मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान नई दिल्ली के वे सभी लोग सम्मिलित हुए थे जो स्वामी धीरेन्द्र ब्रह्मचारी जी के संस्थाओं में साथ-साथ काम करते हुए में सहयोग किये थे जैसे: वनमाला वचानी जी, आर.के. सक्सेना जी, देवी दत्त कांडपाल जी, रमेश गुप्ता जी,पूनम भाटिया जी, राकेश गौड़ जी, प्रेम चंद रावत जी, महेंद्र सिंह भदोरिया जी, मीता विज जी , ललिता माथुर जी आदि सम्मिलित हुए थे!

स्वामी जी के परम शिष्यों में जगजीत राणा, अनिल कुमार, नारायण सैनी, हरिओम यादव जी, रामवीर शास्त्री जी, सतीश जी आदि सभी योगियों ने भाग लिया!

इस सफल आयोजन के पश्चात सभी लोगों ने निर्णय लिया कि स्वामी जी की ऋषि विद्या को विधिवत प्रसारित करने के लिए इस दिन को *योग संकल्प दिवस* के रूप में आयोजित करते रहेंगे!

तथा इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को *स्वामी धीरेन्द्र ब्रह्मचारी सम्मान* से सम्मानित किया जाएगा!

कार्यक्रम अयोजित करने के लिए देवी दत्त जी के द्वारा विशेष प्रयास किया गया था!

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुविख्यात समाजसेवी मनोज आर्य जी तथा विशेष अतिथि मनीष अग्रवाल जी थे!

मंच का संचालन स्वामी धीरेन्द्र ब्रह्मचारी जी के शिष्य बाल मुकुंद जी एवं सत्य नारायण यादव ने किया!

कार्यक्रम की शुरुआत हवन एवं दीप प्रज्वलन से की गई! कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के द्वारा स्वामी धीरेन्द्र ब्रह्मचारी जी को फूलों और पुष्प वर्षा से सम्मान प्रकट किया किया !

एक एक करके सभी योगियों एवं अधिकारियों ने स्वामी धीरेन्द्र ब्रह्मचारी जी के साथ के अनुभवों को व्यक्त किया!