पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक ने संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 04 कर्मचारियों को ‘सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ‘ घोषित कर नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक उदय बोरवणकर ने महाप्रबन्धक सभाकक्ष,गोरखपुर में 11 फरवरी,को संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 04 कर्मचारियों को ?सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ? घोषित कर नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

जिसमें इज्जतनगर मंडल के सीनियर सेक्शन इंजीनियर/रेलपथ, बदायूँ के अधीन ट्रैकमेंटेनर के पद पर कार्यरत देवेन्द्र कुमार ने 31 दिसम्बर,को कार्य के दौरान सोरों यार्ड-मानपुर नगरिया के मध्य बाईं तरफ की रेल टूटी हुई देखा और तत्काल रेलपथ को संरक्षित एवं सुरक्षित करते हुए इसकी सूचना रेलपथ पर्यवेक्षक को दिया। उक्त ट्रैक को तत्काल ठीक कराया गया।देवेन्द्र कुमार की सजगता एवं सतर्कता के कारण एक संभावित अप्रिय घटना को बचाय जा सका, जिसके लिए उन्हें ??सेफ्टी स्टाॅर आॅफ द मंथ?? घोषित कर सम्मानित किया गया। इनकी तत्परता, सूझबूझ एवं कार्य के प्रति समर्पण के कारण रेल संरक्षा प्रभावित होने से बचाई जा सकी और एक सम्भावित दुर्घटना को रोका जा सका।

मंडल रेल प्रबंधक,वीणा सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सहित सभी २ााखा अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों ने देवेन्द्र कुमार को उनके द्वारा किये गये सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया एवं साधुवाद दिया।