फालना स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति, फालना की तिमाही बैठक का आयोजन स्टेशन अधीक्षक श्री श्याम लाल मीना की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में स्टेशन अधीक्षक सहित कार्यालय प्रमुख/प्रतिनिधि

फालना बैठक में दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही (01.10.2025 से 31.12.2025 तक) अवधि के दौरान फालना स्टेशन स्थित कार्यालयों में हुई राजभाषा प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। स्टेशन अधीक्षक महोदय ने सभी सदस्यों का बैठक में स्वागत करते हुए बैठक की कार्य सूची की मदों पर चर्चा की।मंडल से पधारे श्री मुकेश कुमार, वरिष्ठ अनुवादक ने कार्यालय में राजभाषा नियमों की अनुपालन के लिए आवश्यक उपाय बताए। उन्होंने राजभाषा के महत्व और इसके प्रभावी कार्यान्वयन के लिए सुझाव दिए।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने राजभाषा के कार्यान्वयन में आ रही समस्याओं और चुनौतियों पर चर्चा की और उनके समाधान के लिए सुझाव दिए।