फिरोजपुर मंडल के रेलकर्मियों की तत्परता और ईमानदारी के कारण यात्री को स्मार्ट फ़ोन वापस मिला!सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी,,,,,,......

फरीदकोट रेलवे स्टेशन के बुकिंग कार्यालय पर सुबह 7 बजे एक यात्री टिकट बुक करने के लिए आए। टिकट लेने के बाद,उन्होंने अपना मोबाइल फोन भूलवश बुकिंग विंडो के बाहर छोड़ दिया। ड्यूटी पर तैनात मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक निर्मल सिंह ने इसे अपने पास सुरक्षित रूप से रख लिया और पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से यात्री को सूचना देने का प्रयास किया गया। कुछ समय पश्चात् यात्री का कॉल प्राप्त हुआ। जब पुनः यात्री फरीदकोट रेलवे स्टेशन पहुँचा, तब मोबाइल फोन को रेलवे सुरक्षा बल की उपस्थिति में सत्यापन के बाद सुरक्षित रूप से यात्री को सौंप दिया गया।

यात्री ने रेलवे कर्मचारियों की ईमानदारी एवं त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए भारतीय रेलवे के प्रति आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि रेल प्रशासन ऐसे ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारियों को सम्मानित करता है तथा सभी रेलकर्मियों को इसी भावना से यात्रियों की सहायता करने हेतु प्रेरित करता है।