फ़िरोज़पुर मंडल में ट्रेन मैनेजर की तत्परता से बची एक रेलयात्री की जान।

फ़िरोज़पुर मंडल में ट्रेन मैनेजर की तत्परता से बची एक रेलयात्री की जान।

फिरोजपुर। 09 फ़रवरी को ट्रेन संख्या 74976 (फाजिल्का-फिरोजपुर कैंट डेमू ट्रेन) में कार्यरत ट्रेन मैनेजर (गार्ड) श्री विक्रम कुमार को फ़ाज़िल्का स्टेशन से ट्रेन के प्रस्थान करने बाद यात्रियों द्वारा सूचना दिया गया कि एक यात्री ट्रेन के भीतर सीट पर अचेत अवस्था में पड़े हुए है। इसके बाद श्री विक्रम कुमार ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन को रुकवाया तथा स्थिति का जायज़ा लिया। जाँच के दौरान उन्होंने पाया कि फ़ाज़िल्का से फ़िरोज़पुर की यात्रा कर रहे एक यात्री पतरस सिंह ट्रेन के अंदर अचेत अवस्था में पड़े हुए है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, उन्होंने बिना समय गवाए यात्री को सीपीआर दिया तथा तत्काल स्टेशन अधीक्षक फाजिल्का से संपर्क कर एम्बुलेंस की व्यवस्था करवाई। इसके पश्चात् यात्री को सदर अस्पताल, फ़ाज़िल्का भेजा गया। सदर अस्पताल में उन्हें समय पर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई। ट्रेन मैनेजर द्वारा समय पर दी गई त्वरित चिकित्सीय सहायता के कारण यात्री की जान बचाई जा सकी।

मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ट्रेन मैनेजर विक्रम कुमार द्वारा समय पर दिखाई गई सूझ-बूझ एवं त्वरित चिकित्सीय सहायता से एक यात्री की जान बच सकी, जो रेलकर्मियों की कर्तव्यपरायणता एवं मानवीय मूल्यों का उत्कृष्ट उदाहरण है। मंडल रेल प्रबंधक ने इस अवसर पर कहा कि मंडल के फ्रंटलाइन स्टाफ को समय-समय पर सीपीआर और प्राथमिक चिकित्सा सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि किसी भी आकस्मिकता के दौरान रेलयात्रियों को प्राथमिक चिकित्सीय सहायता प्रदान की जा सके।