आईआरसीटीसी की भारत गौरव ट्रेन से “पुरी, गंगासागर और अयोध्या धाम यात्रा” के लिए सीमित सीटें शेष हैं।

आईआरसीटीसी की भारत गौरव ट्रेन से पुरी, गंगासागर और अयोध्या धाम यात्रा? के लिए सीमित सीटें शेष हैं।

आईआरसीटीसी को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि उसके अत्यधिक लोकप्रिय पैकेज " पुरी, गंगासागर और अयोध्या धाम यात्रा" में केवल कुछ सीटें शेष हैं, जो भारत गौरव विशेष पर्यटक ट्रेन द्वारा आध्यात्मिक रूप से समृद्ध 11-दिवसीय तीर्थ यात्रा है, जो 23 मई 2026 को पठानकोट कैंट स्टेशन से रवाना होगी।

पैकेज का लाभ उठाने के लिए, जल्दी करें और आज ही अपनी सीट बुक करें या इसे अपने माता-पिता या किसी अन्य रिश्तेदार को उपहार स्वरूप दें।

यह अनूठी यात्रा एक परिवर्तनकारी आध्यात्मिक अनुभव का वादा करती है, जो तीर्थयात्रियों को दक्षिण भारत के कुछ सबसे पवित्र स्थलों: पुरी, कोलकाता, जसीडीह, गया वाराणसी और अयोध्या धाम के दर्शन करवायेगी ।

इस ट्रेन में पठानकोट, अमृतसर, जालंधर सिटी, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, हज़रत निज़ामुद्दीन, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट और कानपुर सेंट्रल। सहित कई बोर्डिंग और डिबोर्डिंग पॉइंट शामिल हैं।

अवधि:

10 रातें / 11 दिन

प्रस्थान तिथि: प्रस्थान: 23 मई 2026 वापसी: 02 जून 2026

श्रेणियां

3AC (स्टैंडर्ड) ? (नॉन एसी आवास और परिवहन)

3AC (कम्फर्ट) - (एसी युक्त आवास और परिवहन के साथ)

किफायती पैकेज दरें (जीएसटी सहित)

स्टैंडर्ड क्लास: ₹28,270/- प्रति व्यक्ति

कम्फर्ट क्लास: ₹32,440/- प्रति व्यक्ति

पैकेज में क्या शामिल है

कन्फर्म ट्रेन टिकट

भोजन (चाय, नाश्ता, लंच, डिनर)

डबल/ट्रिपल शेयरिंग के आधार पर आरामदायक और साफ आवास (स्टैंडर्ड के लिए नॉन-एसी; और कम्फर्ट क्लास के लिए एसी)

बसों द्वारा स्थानांतरण और दर्शनीय स्थलों की यात्रा ( स्टैंडर्ड क्लास के लिए नॉन-एसी; और कम्फर्ट क्लास के लिए एसी)

ऑनबोर्ड टूर एस्कॉर्ट, हाउसकीपिंग, सुरक्षा और पैरामेडिकल स्टाफ (बुनियादी दवाइयों सहित)

यह यात्रा आराम और सुरक्षा के साथ कई तीर्थों के दर्शन और आध्यात्मिक पूर्ति प्राप्त करने का एक अद्वितीय मौका प्रदान करती है - वो भी किफायती कीमत पर। सीटें सीमित हैं और मांग अधिक है आज ही अपनी बुक करवाएं।