प्रयागराज मंडल में बिरोही एवं विंध्याचल स्टेशन पर तीसरी लाइन के कार्य हेतु किये जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण निम्न गाड़ियों का ठहराव! जानिए,,,,,,

रेल प्रशासन द्वारा सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि प्रयागराज मंडल में बिरोही एवं विंध्याचल स्टेशन पर तीसरी लाइन के कार्य हेतु किये जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण निम्न गाड़ियों का ठहराव दिनांक 25.02.2026 से 04.03.2026 तक बिरोही स्टेशन से अस्थायी रूप से वापस लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है।

1. गाड़ी सं 64595/64596 सूबेदारगंज - पं. दीन दयाल उपाध्याय मेमो ट्रेन

2. गाड़ी सं 63237/63238 सूबेदारगंज - पं. दीन दयाल उपाध्याय मेमो ट्रेन

3. गाड़ी सं 13309/13310 चोपन - प्रयागराज एक्सप्रेस

इन गाड़ियों का बिरोही स्टेशन पर ठहराव नही रहेगा