रुस में फंसे छह युवकों की सकुशल वापसी पर किसान नेता देवस्वरूप पटेल ने किया रिसीव बीसलपुर में स्वागत कर की प्रेसवार्ता।

रूस में कई महीने से फंसे पीलीभीत के छह युवकों की सकुशल स्वदेश वापसी को उनके परिजनों ने अपने पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार श्री जितिन प्रसाद से गुहार लगाई थी जिसकी प्रार्थना पत्र परिजनों ने किसान नेता देव स्वरुप पटेल के माध्यम से श्री जितिन प्रसाद को पूरनपुर में उनके जन संवाद कार्यक्रम 22 जनवरी को आने पर दी थी युवकों को दिल्ली के किस एजेंट के माध्यम से भेजा गया है वह भी उसमें कुछ किसी को जानकारी नहीं थी इसलिए युवकों को रूस में ढुड़वाने में काफी कठिनाई हुई क्योंकि वहां पर उनके फोन रिचार्ज भी नहीं थे और जहां वह रह रहे थे वहां से वाई-फाई भी हटा दिया था बार-बार यूवको ने अपनी पीड़ा को नेटवर्क उपलब्ध होने पर व्हाट्सएप के माध्यम से अपने ऑडियो वीडियो किसान नेता देव स्वरूप पटेल के व्हाट्सएप नंबर पर भेजें जिसके आधार पर केंद्रीय मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने भारत सरकार एवं रुस के विदेश मंत्रालय से अधिकारियों से पीलीभीत के फसे युवकों की सही लोकेशन की जानकारी कराकर उनको सकुशल घर वापसी के लिए निर्देश दिए थे
पटेल ने कहा की पीलीभीत के राजा बाबू पासवान महद खास छोटेलाल पासवान लालपुर गिरीश कुमार राजपूत खगाई महेश पाल राजपूत लालपुर एवं रामवीर कश्यप बेगराज कश्यप अधकटा विधानसभा क्षेत्र बरखेड़ा पीलीभीत के युवकों को रुस से सकुशल वापसी के लिए उनके फ्लाइट के टिकट जारी कर दिए गए सभी 6युवक 7 फरवरी की शाम 7:30 बजे मास्को से 8 फरवरी की सुबह प्रातः 4:00 बजे दिल्ली पहुंचें जिन्हे किसान नेता देव स्वरूप पटेल रिसीव करके 3:00 बजे बीसलपुर पहुंचे वहां सभी युवकों का समाजसेवी डॉक्टर प्रथमेश भारद्वाज के आवास बीसलपुर में स्वागत किया गया एवं प्रेस वार्ता की गई कार्यक्रम में जिला मंत्री भाजपा आयुष मिश्रा डायरेक्टर चीनी मिल राजू भैया शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष शरद पाल सिंह नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता यशवंत सिंह मौजूद रहे
रूस में फंसे सभी 6 युवको के परिजनों ने घर वापसी कराने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का भाजपा शीर्ष नेतृत्व का गृहमंत्री श्री अमित शाह जी का विदेश मंत्री जी का प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह पीलीभीत सहित पूरे भाजपा परिवार का आभार व्यक्त किया है।