प्रयागराज मण्डल में चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान

प्रयागराज मण्डल में चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान

चेकिंग अभियानों में 9.98 लाख से अधिक यात्री प्रभारित

68.35 करोड़ से अधिक वसूला गया जुर्माना

मण्डल रेल प्रबन्धक रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्ध हरिमोहन के नेतृत्व में रेल यात्रियों को सुरक्षित, सुखद और आरामदायक यात्रा के साथ बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रयागराज मण्डल ने बिना टिकट अनियमित टिकट, अनबुक्ड लगेज लगेज एवं गंदगी फैलाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्टेशनों एवं ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाये जा रहे हैं । प्रयागराज मण्डल ने माघ मेला 2026 में सेवा भाव से कार्य करते हुये सघन चेकिंग अभियानों के साथ-साथ यात्रियों को उचित और वैध रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के लिए निरंतर जागरूक किया।

प्रयागराज मण्डल में चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के अप्रैल से जनवरी माह तक चलाये गए चेकिंग अभियानों में बिना टिकट, अनियमित टिकट, अनबुक्ड लगेज/गंदगी फैलाते हुए कुल 9.98 लाख यात्रियों को प्रभारित कर 68.35 करोड़ रुपये जुर्माना वसूल किया गया । गत वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में चेकिंग अभियानों में कुल 7.47 लाख यात्रियों को प्रभारित कर 49.5 करोड़ रुपये जुर्माना वसूल किया गया था । चालू वित्तीय वर्ष में गत वित्तीय वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 33.47% अधिक यात्रियों को प्रभारित किया गया एवं 38.08% अधिक जुर्माना वसूला गया।

प्रयागराज मण्डल में चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के अप्रैल से जनवरी माह तक 9,98,142 यात्रियों को प्रभारित कर कुल 68,34,78,819/- रुपये जुर्माने स्वरूप वसूल किया गया । इनमें से 4,63,432 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया जिनसे 40,26,02,371/- रुपये जुर्माने स्वरूप वसूल किए गए, 5,07,141 यात्रियों को अनियमित टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया जिनसे 27,69,25,700/- रुपये जुर्माना वसूल किए गए एवं 27,569 यात्रियों से बिना बुक किए गए सामान/गंदगी फैलाने के लिए 39,50,751 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।

प्रयागराज मण्डल में चालू वित्तीय वर्ष के जनवरी माह में चलाये गए चेकिंग अभियानों में बिना टिकट, अनियमित टिकट, अनबुक लगेज एवं गंदगी फैलाते हुए कुल 0.82 लाख यात्रियों को प्रभारित कर 5.43 करोड़ रुपये जुर्माने स्वरूप वसूल किए । गत वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में चेकिंग अभियानों में बिना टिकट, अनियमित टिकट, अनबुक लगेज एवं गंदगी फैलाते हुए कुल 0.4 लाख यात्रियों को प्रभारित कर 2.62 करोड़ रुपये जुर्माने स्वरूप वसूल किए । चालू वित्तीय वर्ष के जनवरी माह में गत वित्तीय वर्ष के इसी माह की तुलना में 105% अधिक यात्रियों को प्रभारित किया गया एवं 107% अधिक जुर्माना वसूला गया

प्रयागराज मण्डल में चालू वित्तीय वर्ष के जनवरी माह में 81,803 यात्रियों को प्रभारित कर कुल 5,43,60,556/- रुपये जुर्माने स्वरूप वसूल किया गया । इनमें से 35,576 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया जिनसे 3,08,10,648/- रुपये जुर्माने स्वरूप वसूल किया गया, 43,474 यात्रियों को अनियमित टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया जिनसे 2,32,19,264/- रुपये जुर्माना वसूल किया गया एवं 2753 यात्रियों से बिना बुक किए गए सामान/गंदगी फैलाने के लिए 3,30,644/-रुपये जुर्माना वसूल किया गया।

बिना टिकट यात्रा या अनियमित टिकट के साथ यात्रा करना दंडनीय अपराध है। भारतीय रेलवे के नियम के अनुसार, बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े जाने पर जुर्माना लगाया जा सकता है या जेल हो सकती है या फिर दोनों हो सकते हैं। प्रयागराज मण्डल, उत्तर मध्य रेलवे अपने सभी सम्मानित रेल यात्रियों से अपील करता है कि असुविधा से बचने और सम्मान के साथ यात्रा करने के लिए उचित और वैध रेलवे टिकट के साथ यात्रा करें।