139वें प्रबंधन विकास कार्यक्रम का सफल आयोजन

139वें प्रबंधन विकास कार्यक्रम का सफल आयोजन

गायत्री तपोभूमि, मथुरा में 02 से 06 फरवरी तक 139 वाँ प्रबंधन विकास कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विनीत कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के मार्गदर्शन,अतुल कुमार मिश्रा, उप महाप्रबंधक (सा.) तथा सुनील कुमार गुप्त, सहायक उप महाप्रबंधक, प्रयागराज के नेतृत्व में कुशल प्रबंधन द्वारा संपन्न हुआ।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तर मध्य रेलवे के मुख्यालय, प्रयागराज, झांसी एवं आगरा मण्डल तथा कारखाना, झाँसी, ग्वालियर तथा सिथौली के पर्यवेक्षकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारीपूर्ण व्याख्यान दिए गए। इन वक्ताओं में शामिल रहे: श्री ईश्वर शरण पांडे, व्याख्याता, गायत्री परिवार- अध्यात्म प्रबंधन,प्रशस्ति श्रीवास्तव, मण्डल परिचालन प्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे, आगरा मण्डल-नैतिकता,अमित मालवीय, वरिष्ठ जन संपर्क अधिकारी, प्रयागराज-भीड़ प्रबंधन,एस के हंडु, चिकित्सा निदेशक, केंद्रीय चिकित्सालय, प्रयागराज-स्वास्थ्य प्रबंधन,मन्नू प्रकाश दुबे , अपर महाप्रबंधक, DFCCIL, प्रयागराज-तनाव प्रबंधन,गार्गी उमराव, वरिष्ठ मण्डल वित्त प्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे, आगरा मण्डल,अशोक कुमार पांडे, व्याख्याता, गायत्री परिवार-हमारे उत्तरदायित्व,रवीद्र राऊत, सहायक संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर, मुख्यालय प्रयागराज- साइबर सुरक्षा,भृगुनाथ तिवारी, व्याख्याता, गायत्री परिवार-कर्मफल का सुनिश्चित सिद्धान्त,बालचन्द्र अग्रवाल, अनुदेशक CAMTECH, ग्वालियर-विद्युत सुरक्षा की बुनियादी बातें,अरविंद चतुर्वेदी, अनुदेशक CAMTECH, ग्वालियर-ऊर्जा संरक्षण,रवि कुमार मीना, सहायक कार्मिक अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मण्डल-मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली,अनुपम सक्सेना,अपर निबंधक, रेलवे दावा अधिकरण कोलकाता-प्रेरणा |

कार्यक्रम के अंतर्गत "अध्यात्म से प्रबंधन" विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया | जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को स्वर्ण, रजत, एवं कांस्य पदक के साथ-साथ दो सांत्वना पुरस्कार नगद राशि के साथ प्रदान किए गए |