ये कैसा जानलेवा शौक ? पुलिस की सख्ती के बावजूद नहीं रुक ...">

ये कैसा जानलेवा शौक ? पुलिस की सख्ती के बावजूद नहीं रुक ...">

ये कैसा जानलेवा शौक ? पुलिस की सख्ती के बावजूद नहीं रुक ...">

हत्यारी डोर,बाज आ जाओ हत्यारे पतंगबाजो": सीएम 

हत्यारी डोर,बाज आ जाओ हत्यारे पतंगबाजो": सीएम

ये कैसा जानलेवा शौक ? पुलिस की सख्ती के बावजूद नहीं रुक रही चीन की डोर से पतंगबाजी

"चाइनीज़ मांझे से होने वाली मौत को अब हादसा नहीं हत्या माना जाएगा": सीएम

.

#लखनऊ:

ये कैसा कैसा शौक पाला है,जो खूनखराबे से जाकर जुड़ गया है। क्या पहले ये रंग-बिरंगी पतंगें कभी खून बहाती थीं? पतंगबाजी तो तुम्हारे हाथ का हुनर थी, फिर इस हुनर को छोड़ चाकू की धार से भी ज्यादा घातक व गहरी डोर कैसे थाम ली। हाथ नहीं कांपते तुम्हारे इस डोर से शौक पूरा करते? इसी हत्यारी डोर से पहले गई जाने गई फिर भी तुम नहीं डरे, न पसीजे जो फिर से चाइनीज़ मांझे से एक और लखनऊ में मोहम्मद शोएब नाम के युवक की मौत हुई। इस मौत के मांझे से एक और मौत ने पुलिस प्रशासन की अब तक की मेहनत पर फिर एक बार पानी फेर दिया।

आज उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाइनीज़ मांझे से होने वाले हादसों से सख्त नाराज हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिस अफसरों को चाइनीज़ मांझे की तलाश में छापेमारी के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश स्तर पर इस बाबत अभियान चलाया जाये। पुलिस प्रशासन के अभियान की उच्च स्तर पर समीक्षा की जाएगी। चाइनीज़ मांझे पर यूपी में प्रतिबंध है, फिर भी ये मांझा दुकानों पर मिल रहा है।

उम्मीद है मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद चाइनीज़ मांझे पर रोक लगेंगी।

#MYogiAdityanath #UPPolice