पीलीभीत के अमरिया में समाजसेवी व्यापारी युवा नेता कौशल गुप्ता के नेतृत्व में नेत्र चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन। शारदा नेत्र चिकित्सालय राजेंद्र नगर बरेली के द्वारा उद्योग व्यापार प्

राजेश गुप्ता
लोकेशन पीलीभीत
मो 9719672920

पीलीभीत के अमरिया में समाजसेवी व्यापारी युवा नेता कौशल गुप्ता के नेतृत्व में नेत्र चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन।

शारदा नेत्र चिकित्सालय राजेंद्र नगर बरेली के द्वारा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अमरिया के सहयोग से निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद चयन शिविर का किया गया आयोजन।


पीलीभीत जनपद के ग्राम अमरिया में शारदा नेत्र चिकित्सालय,राजेंद्र नगर, बरेली द्वारा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अमरिया के सहयोग से विशाल नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद चयन शिविर का आयोजन किया गया है।नेत्र परीक्षण शिविर में चिकित्सकों ने 250 से अधिक लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां वितरित की है।शारदा नेत्र चिकित्सालय की टीम द्वारा बताया गया कि अत्याधुनिक मशीनों और अनुभवी डॉक्टर की टीम द्वारा उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है।यहां विशेष रूप से मोतियाबिंद ऑपरेशन की शुरुआत मात्र ₹2000 से की जा रही है, जिससे यह सेवा हर वर्ग के लोगों की पहुंच में आ सके, डॉक्टर शिशिर गुप्ता ने बताया कि शारदा नेत्र चिकित्सालय द्वारा मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जगह- जगह निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाता है जिससे प्रत्येक जरूरतमंद की आंखों की मुफ्त में जांच की जाती है ताकि वे भी गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा का लाभ उठा सकें।समाजसेवी एवं व्यापारी युवा नेता कौशल गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित हुए इस शिविर में नगर अध्यक्ष असगर अली, इमरान कादरी,डॉक्टर शिशिर गुप्ता, मो०तारिक, चंदू शर्मा,मो०परवेज,हर्षित गुप्ता,तनु गुप्ता समेत अनेक सम्मानित क्षेत्रवासी एवं शारदा नेत्र चिकित्सालय की टीम मौजूद रही।