होली 2026: उत्तर मध्य रेलवे परिक्षेत्र के यात्रियों को सेवित करेंगी 204 फेरे विशेष ट्रेनें

होली 2026: उत्तर मध्य रेलवे परिक्षेत्र के यात्रियों को सेवित करेंगी 204 फेरे विशेष ट्रेनें

होली 2026 के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारतीय रेल ने एक व्यापक योजना तैयार की है। इसके तहत कुल 204 फेरे विशेष ट्रेनें उत्तर मध्य रेलवे परिक्षेत्र के स्टेशनों से होकर गुजरेंगी या यहाँ से अपनी यात्रा शुरू करेंगी।

इनमें से 05 जोड़ी अर्थात कुल 10 विशेष ट्रेनें उत्तर मध्य रेलवे के स्वामित्व की हैं, जो कुल 36 फेरे लगाएंगी। यह विशेष रेल सेवाएं विभिन्न समय सारिणी के अनुसार 15 फरवरी 2026 से 31 मार्च 2026 के मध्य संचालित की जाएंगी।

उत्तर मध्य रेलवे से संचालित होने वाली प्रमुख ट्रेनें

1. गाड़ी सं. 04101/04102: प्रयागराज लोकमान्य तिलक टर्मिनल

2. गाड़ी सं. 04121/04122: सूबेदारगंज चरलापल्ली

3. गाड़ी सं. 01922/01921: वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी पुणे

4. गाड़ी सं. 01924/01923: वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी हड़पसर

5. गाड़ी सं. 04151/04152: कानपुर सेंट्रल लोकमान्य तिलक टर्मिनल

मुख्य बिंदु:

व्यापक कनेक्टिविटी: कुल 204 फेरे विशेष ट्रेनें उत्तर मध्य रेलवे के मार्ग से परिचालित होंगी, जिससे आगरा, कानपुर, प्रयागराज और झाँसी आदि स्टेशनो सहित अन्य स्टेशनों के यात्रियों को लाभ होगा।

टिकट बुकिंग: इन "होली विशेष" ट्रेनों के लिए बुकिंग IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर प्रारंभ हो चुकी है।

यात्री अपनी यात्रा की विस्तृत जानकारी नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

ये अब तक नोटिफ़ाई की गई ट्रेनें हैं और ज़रूरत और भीड़ बढ़ने पर और स्पेशल ट्रेनों की सेवाओं के बारे में भी नोटिफ़ाई किया जाएगा।