जिला पीलीभीत की कोतवाली जहानाबाद पुलिस के द्वारा लकड़ी चोरों को किया गया। पुलिस के द्वारा किसानों के खेतों में खड़े 19 लिप्टिस के पेड़ों को चोरी करने वाले गिरोह के दो चोरों को किया गिरफ्तार।

राजेश गुप्ता
लोकेशन पीलीभीत
मो 9719672920


जिला पीलीभीत की कोतवाली जहानाबाद पुलिस के द्वारा लकड़ी चोरों को किया गया।

पुलिस के द्वारा किसानों के खेतों में खड़े 19 लिप्टिस के पेड़ों को चोरी करने वाले गिरोह के दो चोरों को किया गिरफ्तार।

पुलिस के द्वारा नामजद मुकदमा में वांछित आरोपी सिवान पुत्र साकिर अली और हामिद पुत्र छोटे शाह निवासीगण ग्राम बाकरगंज थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 34 यूकेलिप्टस के बोटे, एक स्वराज ट्रैक्टर ट्रॉली सहित और दो बड़े आरा, और एक रस्सा बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीगण हाल में ही मोहम्मद राशिद पुत्र खुर्शीद निवासी ग्राम डांग थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत के खेत से रात में 19 लिप्टिस के पेड़ों को काट कर ले गए थे।

पुलिस के द्वारा दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

इसके अलावा सदाकत पुत्र लियाकत,फुरकान पुत्र भूरा, जाकिर पुत्र गुलशेर,असगर अली पुत्र भूरा,इमरान पुत्र मोहम्मद नबी,अल्ताफ पुत्र छोटे शाह निवासी गण ग्राम बाकरगंज थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत फरार चल रहे हैं,पुलिस के द्वारा बताया गया है सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।