नगर पंचायत कलीनगर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

पीलीभीत। नगर पंचायत कलीनगर के तत्वावधान में सोशियोवाइटल नेटवर्क फाउंडेशन के सहयोग से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मान समारोह का आयोजन नगर पंचायत कलीनगर कार्यालय परिसर में किया गया।
सम्मान समारोह के अंतर्गत आईईसी वार्डों में संचालित समस्त गतिविधियों जैसे स्पिरिट ऑफ क्रिएशन, रंगोली प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, नेचुरल लीडर सहित अन्य विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी बच्चों को भी सम्मानित किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के दौरान *सोशियोवाइटल नेटवर्क फाउंडेशन* की टीम द्वारा अपनी संस्था के उद्देश्य, कार्यक्षेत्र तथा स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं जनभागीदारी से संबंधित किए जा रहे कार्यों की जानकारी उपस्थित जनसमूह को दी गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता अभियान को मजबूत करना एवं समाज में सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी एजाज़ अहमद, वरिष्ठ लिपिक राजीव कुमार, सभासदगण, सफाई कर्मचारी एवं सम्मानित नगरवासी मौजूद रहे।