इज्जतनगर में विश्व कुष्ठ रोग दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

पूर्वोत्तर रेलवे मण्डल चिकित्सालय इज्जतनगर में मंडल रेल प्रबन्धक, इज्जतनगर वीणा सिन्हा के कुशल निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.यू.एस. नाग के मार्गदर्शन में मंडल रेलवे चिकित्सालय, इज्जतनगर में विश्व कुष्ठ रोग दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. मनोहर कुमार ने बताया कि त्वचा पर घाव, सुन्नपन या मांसपेशियों में कमजोरी जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत किसी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से परामर्श लेना आवश्यक है। वह यह निर्धारित कर सकते हैं कि आपका लक्षण कुष्ठ रोग के कारण है या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या के कारण। कुष्ठ रोग एक संक्रामक बीमारी है तथा समय रहते इसका ईलाज शुरू किया जाये तो इसका शत प्रतिशत उपचार सम्भव है। कुष्ठ रोगियों के उपचार एवं परीक्षण कराने में इस मंडल चिकित्सालय में विशेष सहायत प्रदान की जाती है, ताकि इस बीमारी से ग्रसित मरीजों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो।डाॅ. रिषव गावा ने इसके बचाव एवं ईलाज के बिषय पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यदि आपको कुष्ठ रोग की पुष्टि हुई है तो तुरंत इलाज शुरू करवाए, इलाज जितनी जल्दी शुरू होगा, गंभीर या लंबे समय तक रहने वाले लक्षणों की संभावना उतनी ही कम होगी।इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशुतोष शंखधर, डाॅ. नेहा सक्सेना, डाॅ. प्राची वर्मा तथा डाॅ. यूसरा हसन एवं अन्य समस्त चिकित्सक, पैरामेडीकल स्टाफ तथा चिकित्सालय में उपस्थित अन्तःरंग एवं वाहृय विभाग के रोगी तथा उनके परिजन उपस्थित थे।

संजीव शर्मा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक