अमृतसर-जालन्धर सिटी रेलखण्ड के ब्रिज संख्या 28 पर तकनीकी कार्य कार्य के कारण प्रभावित रेलसेवाएं रीस्टोर रहेगी

अमृतसर-जालन्धर सिटी रेलखण्ड के ब्रिज संख्या 28 पर तकनीकी कार्य कार्य के कारण प्रभावित रेलसेवाएं रीस्टोर रहेगी

उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मण्डल के अमृतसर-जालन्धर सिटी रेलखण्ड के मध्य ब्रिज संख्या 28 पर तकनीकी कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण प्रभावित रेल यातायात रीस्टोर रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं रीस्टोर रहेगी.

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 14803, भगत की कोठी-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 28.01.26 व 30.01.26 को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह पठानकोट तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा पठानकोट-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 14804, जम्मूतवी- भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 29.01.26 व 31.01.26 को जम्मूतवी के स्थान पर पठानकोट से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जम्मूतवी- पठानकोट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

नोटः- उपरोक्त रेलसेवाएं पूर्व में फिरोजपुर कैंट तक संचालित होनी थी, परन्तु अब इन्हें उपरोक्तानुसार पठानकोट तक संचालित की जा रही है। अर्थात् फिरोजपुर कैंट-पठानकोट के मध्य रीस्टोर रहेगी।

रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 19613, अजमेर-अमृतसर रेलसेवा जो दिनांक 28.01.26 को अजमेर से अपने निर्धारित मार्ग व संचालन समय सारणी अनुसार संचालित होगी।