गणतंत्र दिवस पर राजपुर ब्लॉक के ग्राम अल्हनीपुर में एक उम्मीद द्वारा महिला सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 

महेश प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
कानपुर देहात
। आज दिनांक 26 जनवरी आपको बताते चले भारत देश के इस लोकतंत्र के महापर्व गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे देश में देशवासियों द्वारा हर्षउल्लास के साथ पर्व मनाया गया इसी के चलते कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा के राजपुर ब्लॉक के ग्राम अल्हनीपुर में एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति की महिला प्रकोष्ठ कानपुर देहात जिलाध्यक्ष प्राची कटियार द्वारा महिला संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में देशभक्ति गानों में महिलाओं ने सुंदर प्रस्तुति करके लोगों को देशभक्ति के लिए भाव विभोर कर दिया देश भक्ति संगीत नृत्य एवं देशभक्ति कविताएं सुना कर लोगों के अंदर देशभक्ति का संचार किया संस्था की राष्ट्रीय सचिव बहन दीक्षा यादव जी निर्देश अनुसार संस्था की महिला कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर सम्मान कर ग्रामीण महिलाओं का हौसला बढ़ाया इस मौके पर मुख्य रूप से प्राची कटियार महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कानपुर देहात ग्राम प्रधान अल्हनीपुर रामपाल कटियार गीता देवी, सीमा अंजू कटियार,बंदना कटियार,उमा भारती, सरला देवी , सावित्री देवी,अनीता देवी, नीरज देवी,सीमा कटियार,अनुज कटियार आदि लोग उपस्थित रहे...