दोस्त ने किया दोस्त का कत्ल, साथ बैठकर शराब पीना बनी वजह

श्रीगंगानगर से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है जहां एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। यह घटना केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र के गांव धनुर में घटी है।

शराब के नशे में दोस्ती बनी दुश्मन....

हत्यारा और मृतक दोनों दोस्त शराब के आदि थे और साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान आवेश में आये गगन मेघवाल ने पप्पू सिंह के सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी।

पुलिस जांच में जुटी....

गगन मेघवाल हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

ग्रामीणों में आक्रोश....

इस घटना से गांव में मातम का माहौल है और ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कह रही है।