केंद्रीय राज्यमंत्री के प्रयास से एम्स दिल्ली से गायब डाक्टर सकुशल बरामद।

माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी के प्रयास से पीलीभीत निवासी एम्स दिल्ली से गायब डॉक्टर कर्तव्य गंगवार सकुशल मिले
किसान नेता एवं प्रांतीय संरक्षक क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश देव स्वरूप पटेल ने कहा कि पीलीभीत के ग्राम डंडिया भिसौड़ी पीलीभीत के श्री रमेश गंगवार जी के युवा एवं बहुत ही योग्य कुशल डॉक्टर पुत्र डॉक्टर कर्तव्य गंगवार जो वर्तमान में एम्स दिल्ली में अपने अनुभव की सेवाएं गंभीर मरीजों की इलाज कर उन्हें स्वस्थ करने में दे रहे हैं वह किन्हीं परिस्थितियों बस गत सप्ताह कहीं चले गए थे जिनकी परिजनों द्वारा एवं एम्स के प्रशासन द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी वह नहीं मिले डॉक्टर कर्तव्य गंगवार के न मिलने सेअति अधिक परेशान उनके पिता श्री रमेश गंगवार ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी फोन पर बताई
डॉ कर्तव्य गंगवार के दिल्ली एम्स से गायब हो जानें की दुखद घटना पर मन विचलित हुआ किसान नेता देव स्वरुप पटेल ने कहा कि उन्होंने डॉक्टर कर्तव्य गंगवार के पिता श्री रमेश गंगवार जी को संयम बरतने का अनुरोध करते हुए उनसे व्हाट्सएप पर एक प्रार्थना पत्र बहेड़ी पीलीभीत के माननीय सांसद एवं माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी के नाम से लिखकर मंगवाई जिसे अभिलंब माननीय श्री जितिन प्रसाद जी को व्हाट्सएप के माध्यम से भेज कर डॉक्टर कर्तव्य गंगवार के गायब होने की पूरी घटना की जानकारी दी गई पीलीभीत निवासी डॉक्टर कर्तव्य गंगवार के एम्स से गायब होने की सूचना पर उनकी सकुशल बरामदगी के लिए अभिलंब माननीय जितिन प्रसाद जी ने गृह मंत्रालय के उच्च अधिकारियों एवं श्रीमान पुलिस कमिश्नर दिल्ली से डॉक्टर कर्तव्य गंगवार काे सकुशल ढूंढ़ने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए गए
किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने कि उन्हें बताते हुए हर्ष हो रहा है कि माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद के प्रयासों से 24 घंटे में ही डॉक्टर कर्तव्य गंगवार सकुशल मिल गए
किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने कहा कि हम अपने पीलीभीत निवासी बहुत ही होनहार डॉक्टर कर्तव्य गंगवार के माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसादजी की ओर से उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं वह प्रसन्न रहें और अपने चिकित्सीय अनुभव से मरीजों की सेवा करते रहें