माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर! त्रिकुटा पर्वत पर लगी भीषण आग; नियंत्रण पाना हुआ मुश्किल

माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर! त्रिकुटा पर्वत पर लगी भीषण आग; नियंत्रण पाना हुआ मुश्किल

श्री माता वैष्णो देवी के त्रिकुटा पर्वत पर आद्कुंवारी के पीछे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। श्राइन बोर्ड और संबंधित विभाग आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। यह क्षेत्र यात्रा मार्ग से दूर है, इसलिए यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ा है। तेज हवाओं और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

त्रिकुटा पर्वत पर आद्कुंवारी के पीछे लगी आग।

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग से दूर, कोई प्रभाव नहीं।

दुर्गम क्षेत्र में आग बुझाने में आ रही कठिनाई।

कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी में आद्कुंवारी के पीछे त्रिकुटा पर्वतीय क्षेत्र में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग को बुझाने के लिए श्राइन बोर्ड प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।आग वाला क्षेत्र यात्रा मार्ग से काफी दूर है, जिससे वैष्णो देवी की यात्रा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। त्रिकुटा पर्वत के सुखाल नाला सूरज कुंड आदि क्षेत्रों में आग लगी है। तेज हवा से आग का दायरा बढ़ रहा है।शुक्रवार शाम पहाड़ी क्षेत्र में फैली सूखी झाड़ियों में आग लपटें और धुएं के गुबार दिखाई दिए। क्षेत्र दुर्गम और ऊंचाई पर स्थित होने के कारण आग पर काबू पाने में कठिनाई आ रही है। एहतियात के तौर पर प्रभावित क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई है।