चोर समझकर युवक की पीटकर हत्या करने का ईनामिया गिरफ्तार 

कुल 18 अभियुक्त गिरफ्तार

ऊंचाहार,रायबरेली।कोतवाली क्षेत्र के 02 अक्टूबर2025 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना ऊंचाहार क्षेत्रांतर्गत ईश्वरदासपुर हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक से करीब 20 फीट की दूरी पर एक अज्ञात शव मिला।जिसकी शिनाख्त हरिओम पुत्र गंगादीन उम्र करीब 38 वर्ष निवासी तरावती का पुरवा कोतवाली फतेहपुर जनपद फतेहपुर के रुप में हुई।पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भेजा गया तथा प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मृतक के पिता से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ऊंचाहार पर बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया। जांच में यह तथ्य प्रकाश में आये कि मृतक के साथ कुछ व्यक्तियों द्वारा चोर समझकर मारपीट की गयी है।जिससे हरिओम की मृत्यु हो गयी।इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एवं क्षेत्राधिकारी डलमऊ के पर्यवेक्षण में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के अन्तर्गत थाना ऊंचाहार पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना ऊंचाहार पर बीएनएस से संबंधित अभियुक्तगण शिवप्रसाद अग्रहरि पुत्र स्वर्गीय संतदीन अग्रहरि निवासी गदागंज रायबरेली,लल्ली पासी पुत्र जियालाल लाल,आशीष पासी पुत्र मेवालाल निवासीगण ग्राम पट्टी थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली,सुरेश गुप्ता पुत्र घनश्याम निवासी सराय मुगल राही थाना मिलएरिया जनपद रायबरेली,वैभव सिंह पुत्र वीरेन्द्र बहादुर सिंह विपिन मौर्या उर्फ अनुज मौर्या पुत्र रामफल मौर्या निवासीगण ग्राम डाण्डेपुर जमुनापुर थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली,विजय कुमार मौर्या पुत्र बैजनाथ,सहदेव पासी पुत्र बैजूलाल पासी,सुरेश कुमार पुत्र रामसेवक मौर्या निवासीगण बाहरपुर थाना ऊँचाहार रायबरेली को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है तथा09 अक्टूबर 2025 को थाना ऊंचाहार पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत बीएनएस व एससी/एसटी एक्ट में अभियुक्तगण शिवम अग्रहरि पुत्र सरोज कुमार अग्रहरि निवासी पूरे बनियन मजरे पचखरा थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली,हेमन्त कुमार पुत्र स्व0 गंगादीन मौर्या निवासी जमुनमापुर पो0 ईश्वरदासपुर थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है व 10 अक्टूबर 2025 को हरिओम वाल्मिकी को क्रूरता से पीट-पीट कर मारने वाले मुख्य अभियुक्त दीपक अग्रहरि पुत्र सुरेश अग्रहरि निवासी ग्राम पूरे बनियन मजरे पचखरा थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।इसी क्रम में 13अक्टूबर 2025 को अभियुक्त छोटू अग्रहरि उर्फ सुजीत अग्रहरि पुत्र भगवती अग्रहरि उर्फ भभूति प्रसाद निवासी पूरे बनियन का पुरवा पचखरा थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली,14अक्टूबर 2025 को अभियुक्त अविनेश उर्फ सौरभ सिंह बघेल पुत्र शिवमोहन सिंह निवासीगण पूरे बनियन का पुरवा पचखरा थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली,15 अक्टूबर2025 को अभियुक्त अजय कुमार अग्रहरि पुत्र प्यारेलाल अग्रहरि निवासी पूरे बनियन मजरे पचखरा थाना ऊँचाहार जनपद रायबरेली,18 अक्टूबर 2025 को अभियुक्त अखिलेश कुमार मौर्या उर्फ नन्हे पुत्र राजेश मौर्या निवासी डांडेपुर मजरे ईश्वरदासपुर थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली तथा29 अक्टूबर 2025 को अभियुक्त पीयूष कुमार पुत्र रामफेर निवासी करकसा थाना डलमऊ जनपद रायबरेली को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।इसी क्रम में गुरुवार 15 जनवरी 2026 को बीएनएस व एससी/एसटी एक्ट के वांछित/प्रकाश में आये 25,000/- रुपये के ईनामिया अभियुक्त अजीत सिंह उर्फ कुलदीप सिंह उम्र 25 वर्ष पुत्र रामलखन सिंह निवासी डांडेपुर मजरे ईश्वरदाशपुर थाना ऊंचाहार रायबरेली को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।