महाप्रबंधक द्वारा रनिंग शील्ड प्रदान की गईं।फिरोजपुर मंडल कुछ शील्डों का एकमात्र विजेता है तथा कुछ शील्डों का संयुक्त विजेता है।

उत्तर रेलवे द्वारा विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2025 का आयोजन किया गया।

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने 15 जनवरी,को राष्ट्रीय रेल संग्रहालय, चाणक्यपुरी नई दिल्ली में 92 रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार तथा विभिन्न मणडलों को उनके द्वारा विभिन्न श्रेणियों में बेहतर कार्य निष्?पादन के लिए शील्ड प्रदान की। इस अवसर पर, उत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक मोहित चंद्रा, विभिन्न विभागों के प्रमुख विभागाध्यक्ष, उत्तर रेलवे के सभी मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, यूनियनों, एसोसिएशनों और फेडरेशनों के सदस्यगण, उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा व उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं उपस्थित थीं।समारोह की शुरूआत उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक द्वारा उत्कृष्ट सेवा करने वाले 92 रेलकर्मियों (अधिकारियों एवं कर्मचारियों) को पुरस्कृत करने के साथ हुई। फिरोजपुर मंडल के 10 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट रेल सेवा (व्यक्तिगत) पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्य-निष्पादन मानकों के आधार पर महाप्रबंधक द्वारा रनिंग शील्ड प्रदान की गईं।फिरोजपुर मंडल कुछ शील्डों का एकमात्र विजेता है तथा कुछ शील्डों का संयुक्त विजेता है। रेल मदद शील्ड-एकल विजेता फिरोजपुर मंडल, सिविल इंजीनियरिंग ट्रैक शील्ड-संयुक्त विजेता फिरोजपुर व अम्बाला मंडल, पर्यावरण एवं स्वच्छता शील्ड-एकल विजेता फिरोजपुर मंडल, ऑपरेटिंग कोचिंग शील्ड-संयुक्त विजेता फिरोजपुर व लखनऊ मंडल, ऑपरेटिंग फ्रेट मैनेजमेंट शील्ड- संयुक्त विजेता फिरोजपुर व दिल्ली मंडल, टेलीकम्यूनिकेशन परफॉरमेंस शील्ड- संयुक्त विजेता फिरोजपुर व अम्बाला मंडल, सेल्स मैनेजमेंट शील्ड-एकल विजेता फिरोजपुर मंडल को प्रदान किया गया।इस अवसर पर, महाप्रबंधक ने प्रमुख कार्य-क्षेत्रों में उत्तर रेलवे की विभिन्न उपलब्धियों के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। महाप्रबंधक ने सभी पुरस्कार विजेताओं और उनके परिवार के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा इन कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए उत्कृष्ट कार्यों का निर्वहन किया है।उत्तर रेलवे द्वारा प्रत्येक वर्ष अपने कर्मचारियों को विशिष्ट रेल पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। ये पुरस्कार दो श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं, व्यक्तिगत पुरस्कार और कार्य-निष्पादन मानकों के आधार पर मंडल को रनिंग शील्ड प्रदान की जाती है। व्यक्तिगत पुरस्कार रेल कर्मियों के समर्पण, कड़ी मेहनत और असाधारण योगदान हेतु प्रदान किए जाते हैं। विभिन्न श्रेणियों में शील्ड मंडल के समग्र प्रदर्शन में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और योगदान हेतु प्रदान किए जाते हैं.

परमदीप सिंह सैनी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक