मंदिर से घण्टे चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह मुठभेड़ में गिरफ्तार

कब्जे से कुल 03 क्विण्टल 13 किलो के घण्टे बरामद

रायबरेली।बीते 6/7 जनवरी की रात्रि को थाना जगतपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शंकरपुर में स्थित दुर्गा देवी मंदिर से अज्ञात चोरों द्वारा पीतल के घंटे चोरी का मामला प्रकाश में आया था।जिसके संबंध में मंदिर के पुजारी शिवबहादुर बाजपेयी द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जगतपुर में बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा पुलिस टीम गठित कर घटना के अनावरण हेतु प्रयास किये जा रहे थे।इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रायबरेली डॉ0यशवीर सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में 11/12जनवरी की रात्रि को थाना जगतपुर व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा शारदा नहर के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सामने से आ रही एक कार को रोकने का प्रयास किया गया,परन्तु कार सवार व्यक्तियों द्वारा वाहन नहीं रोका गया जब पुलिस टीम द्वारा उन्हें घेर लिया गया तो उनके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई।पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में अभियुक्त गोविन्द सिंह उर्फ आकाश पुत्र स्व0अर्जुन सिंह उर्फ करण सिंह निवासी बड़पुरा थाना फूफ जनपद भिण्ड मध्य प्रदेश के बाएं पैर में गोली लग गयी तथा अन्य अभियुक्तो मोनू भदौरिया पुत्र इन्दल सिंह निवासी उदितपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद भिण्ड मध्य प्रदेश,आबिद पुत्र स्व0जाफर निवासी उर्दू मोहल्ला थाना कोतवाली जनपद इटावा,आनन्द कुमार गिरी पुत्र स्व0बजरंगी निवासी गोसाई खेड़ा थाना सरेनी जनपद रायबरेली,बब्बू सिंह उर्फ शिवबक्श सिंह पुत्र गयाबक्श सिंह निवासी मान्धातापुर नेवादा थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया तथा घायल अभियुक्त गोविन्द को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अभियुक्तो की निशानदेही पर उनके साथी सुनील कुमार पोरवाल पुत्र स्व0राजेन्द्र पोरवाल निवासी सन्तेश्वर थाना कोतवाली नगर जनपद औरैया,सुमन पत्नी नवल निवासी सूर्यानगर घाटमपुर थाना सूर्यानगर जनपद कानपुर देहात को थाना क्षेत्र के ऊंचाहार बरगदहा सड़क पर बने मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना जगतपुर पर बीएनएस,आर्म्स एक्ट अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।पूंछताँछ में बताया गया कि गैंग घूमफिरकर मंदिरों की रेकी/गूगल मैप के माध्यम से बड़े मंदिरो को सर्च करते हैं तथा मंदिर की फोटो उसी माध्यम से देखकर अनुमान लगा लेते हैं कि मंदिर परिसर में घण्टे बंधे हुए हैं या नही तत्पश्चात मंदिर की ओर पहुंचकर देख भाल कर लेते हैं।जिसमें चारपहिया वाहन कार का प्रयोग करते हैं रात्रि में किसी को संदेह न हो इसलिए महिला को गाड़ी की अगली सीट पर बैठा कर रखते हैं तथा रात्रि में जो भी घण्टा चोरी करते हैं उसको सुबह सूर्योदय से पहले औरैया के ठठेरी बाजार में ले जाकर तोल कर बिक्री कर अपने अपने गंतव्य को चले जाते हैं।अभियुक्तगण से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया गया कि दिनांक 2/3 जनवरी 2026 की रात्रि को उन्नाव में बक्सर घाट स्थित चंद्रिका मंदिर से दान पात्र व जेवरात चोरी किया था।जिस संबंध में जनपद उन्नाव के थाना बारासगवर बीएनएस अभियोग पंजीकृत है तथा थाना ऊंचाहार क्षेत्र अंतर्गत गौरीशंकर मंदिर से पीतल के घंटे चोरी किए थे।जिस संबंध में थाना ऊंचाहार पर बीएनएस पंजीकृत है तथा दिनांक 6/7 जनवरी 2026 की रात्रि को थाना जगतपुर क्षेत्र अंतर्गत स्थित दुर्गा माता मंदिर से पीतल के घंटी चोरी किए थे।जिस संबंध में थाना जगतपुर पर बीएनएस अभियोग पंजीकृत है।उक्त चोरी किए हुए माल को बेचने का रहे थे।तभी पुलिस द्वारा घेर कर पकड़ लिया गया।वही घटना के अनावरण होने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा जगतपुर व एसओजी सर्विलांस संयुक्त टीम को 20000 रुपए से पुरस्कृत किया गया।