इज्जतनगर-दोहना स्टेशनों के मध्य किमी सं. 305/5-6 पर स्थित अंडरपास संख्या 232 (निकट दोहना स्टेशन) में जल भराव की समस्या को दूर करने हेतु इसकी मरम्मत का कार्य

इज्जतनगर मंडल के इज्जतनगर-दोहना स्टेशनों के मध्य किमी सं. 305/5-6 पर स्थित अंडरपास संख्या 232 (निकट दोहना स्टेशन) में जल भराव की समस्या को दूर करने हेतु इसकी मरम्मत का कार्य हेतु 01 जनवरी, 2026 से 15 जनवरी, 2026 को सायं 5.00 बजे तक अस्थायी रूप से सड़क यातायात बंद किया गया था।मरम्मत कार्य के दौरान देखा गया कि अंडरपास के नीचे क्षतिग्रस्त सीसी रोड (बीयरिंग कोर्स) की ढलाई एवं साइड पाथवे के निर्माण का कार्य भी किया जाना नितांत आवश्यक है।फलस्वरूप उक्त अंडरपास को अतिरिक्त 21 दिनों के लिए और बन्द किए जाने आवश्यकता है अर्थात उक्त अंडरपास अब 05 फरवरी, 2026 सांय 5.00 बजे तक के लिए अस्थाई रूप से बन्द रहेगा।उक्त समपार का वैकल्पिक मार्ग दोहना से भोजीपुरा की तरफ जाने हेतु - दोहना से बैकुंठापुर के रास्ते अभयपुर स्थित समपार संख्या 230 से नैनीताल रोड पर आया जा सकता है। जबकि दोहना से बरेली की तरफ जाने हेतु - दोहना से पट्टी एवं भगवंतापुर होते हुए शैदपुर चुन्निलाल से बड़ा बाई पास के रास्ते बिलवा स्थित समपार संख्या 233 से आया जा सकता हैं। सड़क उपयोगकर्त्ताओं को हुई असुविधा के लिए रेल परिवहन प्रशासन को खेद है।

संजीव शर्मा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,इज्जतनगर।