सोनिया गांधी,सांसद राहुल गांधी द्वारा भेजे गए कम्बलों का हुआ वितरण

रायबरेली।जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पिछले कई दिनों निरंतर कम्बल वितरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।इसी क्रम में आज लालगंज व रोहनियां ब्लाक में गरीब और जरूरतमंदों को कम्बल वितरण किया गया। कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने बताया कि इस कड़कडाती ठंड में लगभग 10 हजार कम्बल का वितरण किया जा रहा है,सांसद अमेठी के.एल.शर्मा के निर्देशन में जनपद के सभी ब्लाकों व शहरी क्षेत्र के सभी वार्डो में कम्बल वितरण किया जा रहा है। सोनिया गांधी व सांसद राहुल गांधी द्वारा भेजे गए कम्बलों को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के माध्यम से जरूरतमंदों को पहुंचाया जा रहा है।इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक सिंह,प्रत्याशी विधानसभा सरेनी सुधा द्विवेदी,संतोष त्रिवेदी,महेश प्रसाद शर्मा,प्रमेन्द्र पाल सिंह,ऊंचाहार विधानसभा समन्वयक छत्रेश कुमार,रणजीत प्रताप सिंह,अजय प्रताप सिंह,कामता प्रसाद गौड़,सतीश पासी,राघवेन्द्र सिंह पंकज, शम्भूशरण पाल,ज्योति प्रसाद पासी, राजेन्द्र सिंह, केदारनाथ सिंह, अनंत प्रकाश, राम मिलन पटेल, फूलचन्द्र मौर्या सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।