राष्ट्रीय किसान दिवस और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस मनाया गया  छितौनी इण्टर कॉलेज में एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 

कुशीनगर छितौनी इण्टर कॉलेज, छितौनी में एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता इंटरमीडिएट कृषि वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए थी। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों के योगदान को सम्मान देना और छात्रों में कृषि के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने भाग लिया, जिनसे कृषि से संबंधित 20 प्रश्न पूछे गए। प्रश्न-उत्तर प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही, जिसमें पहले हाथ उठाने वाले प्रतिभागी को उत्तर देने का अवसर मिला। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद वंदना कुशवाहा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोनू चौहान की टीम द्वितीय और आस्था कुशवाहा की टीम तृतीय स्थान पर रही।क्विज के प्रश्न वरिष्ठ अध्यापक आदर्श तिवारी, शिवेन्द्र प्रकाश और विजय कुशवाहा द्वारा तैयार किए गए थे। इन प्रश्नों के माध्यम से छात्रों के कृषि ज्ञान, तर्कशक्ति और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का परीक्षण किया गया।समापन समारोह में प्रधानाचार्य आकाश कुमार सिंह और अतिथि अध्यापक संजय श्रीवास्तव, अख्तर हुसैन मुकेश पाठक तथा अनिल सिंह ने विजेता टीमों को प्रमाण पत्र, मेडल और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसी शैक्षणिक गतिविधियां छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाती हैं और उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करती हैं।इस अवसर पर उपेन्द्र गुप्ता संजीव सिंह नितिश गुप्ता महेश साहनी, विदुर जायसवाल विवेकानन्द यादव निधि रिपिका शीतल दिनेश यादव अंजली रोशनी शर्मा सहित विद्यालय परिवार के कई सदस्य उपस्थित रहे।