नागपुर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता द्वारा इतवारी से रसमडा रेलखंड का निरीक्षण

नागपुर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता द्वारा इतवारी से रसमडा रेलखंड का निरीक्षण

निरीक्षण से अधोसंरचना विकास, संरक्षा एवं यात्री सेवाओं के उन्नयन से जुड़े कार्यों को मिलेगी गति

दीपक कुमार गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा को इतवारी से रसमडा रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर मंडल के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने इतवारी से रसमडा रेलखंड का सूक्ष्म अवलोकन करते हुए रेल परिचालन, ट्रैक, सिग्नलिंग, ओएचई (OHE) तथा संरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संरक्षा मानकों के कड़ाई से अनुपालन एवं निर्बाध, सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

स्टेशनों एवं विकास कार्यों का निरीक्षण:-निरीक्षण के क्रम में गुप्ता द्वारा रसमडा गुड्स शेड कार्य का निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया एवं तिरोड़ा स्टेशनों का निरीक्षण कर वहां चल रहे विकास एवं रखरखाव कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं समयबद्ध निष्पादन की समीक्षा की गई। मंडल रेल प्रबंधक ने डोंगरगढ़ लॉबी, रनिंग रूम एवं प्रशिक्षण केंद्र का भी निरीक्षण किया तथा रेल कर्मचारियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

संरक्षा कार्यों एवं बॉक्स पुशिंग साइट का निरीक्षण:- निरीक्षण के दौरान गुप्ता द्वारा बॉक्स पुशिंग साइट संख्या 484, 454 एवं 468 का निरीक्षण किया गया, जहां संरक्षा मानकों, कार्य प्रणाली एवं प्रगति की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने संरक्षा से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए।

मुड़हीपार स्टेशन प्वाइंट संख्या 41B पर आरयूबी एवं रसमडा में नए प्लेटफार्म भवन निर्माण कार्य:-मंडल रेल प्रबंधक द्वारा मुड़हीपार स्टेशन प्वाइंट संख्या 41B पर निर्माणाधीन रेल अंडर ब्रिज (RUB) कार्य का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं संरक्षा प्रावधानों की समीक्षा की। रसमडा स्टेशन पर निर्माणाधीन नए प्लेटफार्म भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण कर यात्रियों की सुविधा, संरक्षा एवं आधुनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कार्य को उच्च मानकों के अनुरूप पूर्ण करने पर जोर दिया गया। सुरक्षित एवं समयबद्ध रेल सेवाओं पर विशेष बल:- निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने यह सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया कि रेल यात्रियों एवं माल परिवहन के लिए सुरक्षित,सुचारु एवं समयबद्ध रेल सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अधोसंरचना विकास एवं संरक्षा उन्नयन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा अधोसंरचना विकास, संरक्षा सुदृढ़ीकरण एवं यात्री सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं विश्वसनीय रेल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।