एटा: इसौली में सकरौली पुलिस ने चलाया ऑपरेशन जागृति फेस–5 अभियान

*एटा: इसौली में सकरौली पुलिस ने चलाया ऑपरेशन जागृति फेस-5 अभियान।*

*संवाददाता: रमेश जादौन, सिटी अपडेट न्यूज़।*

इसौली/एटा:

जनपद एटा के थाना क्षेत्र सकरौली अंतर्गत इसौली के कंपोजिट विद्यालय में शासन के निर्देशानुसार सकरौली थाना पुलिस द्वारा थाना प्रभारी सीमा त्रिपाठी के नेत्रत्व में आज दिनांक 15 दिसंबर 2025 दिन सोमवार समय 11 बजे ऑपरेशन जागृति अभियान चलाया गया। जिसमें स्कूली छात्राओं के अलावा ग्रामीण महिलाओं ने बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई। 

ऑपरेशन जागृति फेस 5 के अंतर्गत एलोपमेंट  केसेस के बारे में  ग्राम पंचायत इसौली थाना सकरौली जनपद एटा के कंपोजिट विद्यालय इसौली में बालिकाओं एवं माहिलाओ को थाना प्रभारी सीमा त्रिपाठी द्वारा महिला हेल्पलाइन नंबर, गुड टच बेड टच एवं सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। मौके पर मौजूद कंपोजिट विद्यालय इसौली के सभी शिक्षक शिक्षिकाओ ने ऑपरेशन जागृति अभियान में सहयोग किया। स्कूली बलिकाओ के साथ इसौली की सुनीता देवी, कमलेश देवी, राजकुमारी, उर्मिला देवी, शकुंतला देवी एवं अन्य कई महिलाए मौजूद रहीं।

सकरौली पुलिस टीम:
थाना प्रभारी श्रीमती सीमा त्रिपाठी
 उ0नि0 श्री सद्दाम हुसैन     
 उ0नि0 श्री जितेंद्र कुमार 
 है0का0 सुनील कुमार  
का0 अर्जुन कुमार                                     
का0 हर्षवर्धन। 
म0है0का0 सुनीता कुमारी
 म0का0 निशा कुमारी


रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।