बालको प्लांट में हुआ हादसा: GAP एरिया में ब्लास्टिंग की घटना से कर्मचारियों में हड़कंप 

CITIUPDATE NEWS(संतोष सारथी)बालको/सोमवार को BALCO के GAP प्लांट में अचानक हुए तेज धमाके से हड़कंप मच गया। हादसा उस समय हुआ जब प्लांट के नियमित काम चल रहा था। तभी प्लांट के भीतर GAP (ग्रीन एनोड प्लांट) में धमाका इतना तेज था कि आसपास काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कई कर्मचारी घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्लांट के अंदर अचानक एक तेज आवाज आई जिसके बाद धुआं उठने लगा। प्रारंभिक जानकारी अनुसार कुछ लोगों के चोटिल होने की जानकारी सामने आई है।