अलीगढ़ के लाल को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित 

जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार से नवाजा

अलीगढ़। शहर के लाल को राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के द्वारा जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अलीगढ़ विष्णुपुरी के रहने वाले भुवन भास्कर बचपन से ही होनहार थे, उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आवर लेडी फातिमा स्कूल से प्रारंभ की और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद राजस्थान के सिंचाई विभाग में अभियंता के पद पर नियुक्त हुए, भुवन भास्कर ने अपने कार्य एवं अपनी मेहनत से राजस्थान सरकार को तीसरी बार जल संचय एवं जन भागीदारी पुरस्कार से नवाज है। दिल्ली में हुए इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के द्वारा भुवन भास्कर को राजस्थान जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता के रूप में यह पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी एवं उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने बधाई दी है। उन्होंने जल विभाग के सभी अधिकारियों की जमकर प्रशंसा की और आगामी उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की है। भुवन भास्कर के परिवार ने अपने लाल को मिले राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू से मिले पुरस्कार के लिए प्रशंसा जाहिर की है।