चूरू- सादुलपुर रेलखंड के अस्लु ,दूधवाखारा एवं सिरसला स्टेशनों पर सब-वे निर्माण कार्य

सुगम रेल संचालन हेतु चूरू- सादुलपुर रेलखंड के अस्लु ,दूधवाखारा एवं सिरसला स्टेशनों पर सब-वे निर्माण कार्य

रेलसेवाएं आंशिक रद्द एवं मार्ग परिवर्तित रहेगी

रेलवे द्वारा चूरू- सादुलपुर रेलखंड के अस्लु ,दूधवाखारा एवं सिरसला स्टेशनों पर सब-वे निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी.

आंशिक रद्द रेलसेवाएं ( प्रारम्भिक स्टेशन से)

1.गाडी संख्या 14897, बीकानेर -हिसार रेलसेवा जो दिनांक 17.11.25 से 24.11.25 तक ( 08 दिन), 03.12.25 से 10.12.25 तक ( 08 दिन) एवं 19.12.25 से 24.12.25 तक ( 06 दिन) बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह रतनगढ तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा रतनगढ -हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2.गाडी संख्या 14898, हिसार-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 18.11.25 से 25.11.25 तक ( 08 दिन), 04.12.25 से 11.12.25 तक ( 08 दिन) एवं 20.12.25 से 25.12.25 तक ( 06 दिन) हिसार के स्थान पर रतनगढ से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार- रतनगढ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3.गाडी संख्या 54604, लुधियाना-चूरू रेलसेवा जो दिनांक 17.11.25 से 24.11.25 तक ( 08 दिन), 03.12.25 से 10.12.25 तक ( 08 दिन) एवं 19.12.25 से 24.12.25 तक ( 06 दिन) लुधियाना से प्रस्थान करेगी वह हिसार तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार - चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

4.गाडी संख्या 54605, चूरू-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 18.11.25 से 25.11.25 तक ( 08 दिन), 04.12.25 से 11.12.25 तक ( 08 दिन) एवं 20.12.25 से 25.12.25 तक ( 06 दिन) चूरू के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

5.गाडी संख्या 54789, रेवाडी-बीकानेर रेलसेवा जो दिनांक 18.11.25 से 25.11.25 तक ( 08 दिन) एवं 04.12.25 से 11.12.25 तक ( 08 दिन) रेवाडी से प्रस्थान करेगी वह सादुलपुर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा सादुलपुर - बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।6.गाडी संख्या 54790, बीकानेर-रेवाडी रेलसेवा दिनांक 18.11.25 से 25.11.25 तक ( 08 दिन) एवं 04.12.25 से 11.12.25 तक ( 08 दिन) बीकानेर के स्थान पर सादुलपुर से प्रस्थान करेगी । अर्थात् यह रेलसेवा बीकानेर- सादुलपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

7.गाडी संख्या 14891, जोधपुर-हिसार रेलसेवा जो दिनांक 17.11.25 से 24.11.25 तक ( 08 दिन) एवं 03.12.25 से 10.12.25 तक ( 08 दिन) जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह चूरू तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

8.गाडी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 18.11.25 से 25.11.25 तक ( 08 दिन) एवं 04.12.25 से 11.12.25 तक ( 08 दिन) हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी । अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं ( प्रारम्भिक स्टेशन से)

1.गाडी संख्या 20497, रामेश्वरम्-फिरोजपुर रेलसेवा जो दिनांक 18.11.25 एवं 02.12.25 को रामेश्वरम से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग सीकर, लोहारू, सादुलपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नवलगढ, झुंझुनू , चिडावा व लोहारू स्टेशनों पर ठहराव करेगी।