Chandauli News:चकिया में देव दीपावली पर होंगे अद्भुत कार्यक्रम, 11000 दीपों से जगमग होगा पोखरा परिसर, गंगा आरती आतिशबाजी के साथ-साथ होंगे आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम 

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय�

चकिया। चकिया नगर के वार्ड नंबर 5 स्थित मां काली मंदिर पोखरा परिसर में नगर की ओम सेवा समिति द्वारा आगामी 5 नवंबर को होने वाले देव दीपावली महोत्सव कार्यक्रम में इस बार देखने को मिलेगी।�

कार्यक्रम के प्रबंधक सुजीत जायसवाल, संरक्षक आलोक जायसवाल, व उपाध्यक्ष मनीष जायसवाल ने बताया कि इस बार मां काली मंदिर पोखरा 11000 दीपों से जगमगाएगा। इसके साथ ही परिसर के बारहदरी स्थल से भव्य गंगा आरती को लोग निहारेंगे। इसके अलावा समिति के पदाधिकारी और युवाओं द्वारा सैकड़ो रंग-बिरंगे पटाखों से आतिशबाजी की जाएगी। इसके अलावा मंच पर भी तमाम युवा कलाकारों द्वारा अलग-अलग तरीके से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे जो कि लोगों के मन को अपनी और खूब आकर्षित करेंगे। आपको बता दें कि देव दीपावली महोत्सव करने वाली एकमात्र संस्था एवं सेवा समिति के कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपनी लगन और मेहनत से इसे सफल बना पाते हैं। इस कार्यक्रम को देखने के लिए नगर सहित आसपास के गांव के भी लोगों की काफी भीड़ उमड़ती है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चकिया विधायक कैलाश खरवार और विशिष्ट अतिथि के रूप में चकिया के युवा और तेजतर्रार चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव हिस्सा लेंगे। इसके अलावा भी कई जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल होंगे।

वहीं हम सेवा समिति के अध्यक्ष व नगर पंचायत के सभासद अमरदीप मोदनवाल बाला, महामंत्री दीपक चौहान,ने बताया कि खास तौर से देव दीपावली के आयोजन के लिए ओम सेवा समिति के पदाधिकारी पूरे लगन व मेहनत से कार्यक्रमों का खाका तैयार कर उसे सफल बनाने केलिए दिन रात एक करते हैं। इन पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार दर्शकों को कुछ खास देखने के लिए मिलेगा। जिसमें अधिक से अधिक लोगों के आने केलिए अपील की है।