पीलीभीत में संदिग्ध अवस्था में 22 वर्षीय युवक की हुई मौत,घर में मृत अवस्था में पाया गया 22 वर्षीय युवक, मृत अवस्था में युवक मिलने पर घर में मचा कोहराम,बताया गया है मृतक युवक शराब पीने का आदी था।

राजेश गुप्ता पीलीभीत
लोकेशन थाना जहानाबाद
दिनांक 31 अक्टूबर 2025
मो 9719672920


संदिग्ध अवस्था में 22 वर्षीय युवक की हुई मौत।

घर में मृत अवस्था में पाया गया 22 वर्षीय युवक।

मृत अवस्था में युवक मिलने पर घर में मचा कोहराम।

बताया गया है मृतक युवक शराब पीने का आदी था।

मृतक युवक वीरपाल पुत्र दीनदयाल उम्र 22 वर्ष के लगभग की शादी 5 वर्ष पहले प्रवेश कुमारी उर्फ पूनम के साथ हुई थी और उसका एक पुत्र सुभाष नाम का है।

आपसी अनबन के चलते उसकी पत्नी प्रवेश कुमारी लगभग सात माह से अपने पिता के घर रह रही है और उन दोनों के बीच मुकदमा चल रहा है।

मृतक वीरपाल ड्राइवरी का काम करता है और पत्नी के चले जाने से मानसिक अवसाद में आ गया जिस वजह से वह लगातार शराब का सेवन कर रहा था।

परिजनों के द्वारा घटना की सूचना थाना जहानाबाद पुलिस को मृतक युवक की मौत हो जाने के कारण को स्पष्ट रूप से प्रकाश में लाने के लिए पोस्टमार्टम करने के लिए दी गई है।

सूचना पाकर थाना जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची।

थाना जानाबाद पुलिस के द्वारा मृतक युवक के शब का पंचायत नामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।