Chandauli News:चकिया में राष्ट्रीय एकता और अखंडता के साथ लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर 'रन फॉर यूनिटी' रैली का हुआ भव्य आयोजन

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चकिया। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार की सुबह नगर में ?रन फॉर यूनिटी (Run For Unity)? का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश में एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देना रहा। रैली की शुरुआत नगर के गांधी पार्क तिराहे से हुई, जिसे चकिया थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली गांधी पार्क तिराहे से निकलकर किला रोड, ब्लॉक तिराहा, सहदुल्लापुर तिराहा होते हुए वापस गांधी पार्क पहुंचकर समाप्त हुई। इस अवसर पर पुलिसकर्मी, सामाजिक संगठनों के सदस्य, व्यापारी वर्ग,और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। पूरे मार्ग में प्रतिभागी "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" और ?एकता का संदेश? जैसे नारों से माहौल को देशभक्ति से गूंजा रहे थे।रैली में शामिल लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज और एकता के प्रतीक बैनर लेकर लोगों को एकजुटता का संदेश दिया। युवाओं में देशभक्ति और ऊर्जा का विशेष उत्साह देखा गया। जगह-जगह नागरिकों ने रैली का स्वागत फूल बरसाकर किया और जलपान की व्यवस्था भी की।

इस अवसर पर चकिया थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने कहा कि, ?सरदार वल्लभभाई पटेल ने जिस तरह देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया, वह हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। आज के युवा वर्ग को उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को सशक्त बनाना चाहिए। इस रन फॉर यूनिटी के माध्यम से हम सभी नागरिकों को यह संदेश देना चाहते हैं कि भारत की शक्ति उसकी विविधता और एकता में निहित है।?

उन्होंने आगे बताया कि जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में प्रभारी निरीक्षकों के नेतृत्व में इसी प्रकार के ?रन फॉर यूनिटी? कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना को प्रबल करना है।रैली के सफल आयोजन में पुलिस विभाग के जवानों, नगर पंचायत कर्मचारियों, शिक्षकों, स्वयंसेवी संगठनों और नागरिकों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित नागरिकों ने सरदार पटेल के योगदान को नमन करते हुए कहा कि उनकी जीवनगाथा सदैव भारतवासियों को प्रेरणा देती रहेगी।
चकिया थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने सभी प्रतिभागियों और नागरिकों को इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि
मैं सभी नगरवासियों को बधाई देता हूं जिन्होंने ?रन फॉर यूनिटी? में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर सरदार पटेल के सपनों के भारत को साकार करने की दिशा में योगदान दिया। एकजुट भारत ही मजबूत भारत का आधार है।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने जय एकता, जय भारत? के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया और सरदार पटेल अमर रहें के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।

इस दौरान अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, कस्बा चौकी इंचार्ज सुनील कुमार,महिला पुलिस चौकी प्रभारी खुशबू यादव, कांस्टेबल राकेश सिंह,नगर के व्यापारियों में कैलाश प्रसाद जायसवाल,मोहन वर्मा,अशोक कुमार गुप्त, अजय कुमार गुप्त, धीरज मोदनवाल, अंकित मद्धेशिया, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।