जिनावली पिंटू बघेल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

*जिनावली पिंटू बघेल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

*संवाददाता: रमेश जादौन 🌆 सिटी अपडेट न्यूज।*

अवागढ़/एटा:

अवागढ़ थाना क्षेत्र के जिनावली गांव में कुछ दिन पहले हुए पिंटू बघेल हत्याकांड का थाना अध्यक्ष ने कियाखुलासा ।
पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों 1 संजय यादव पुत्र नेपाल 2 शिशुपाल यादव पुत्र श्री कृष्णा उर्फ किशन लाल यादव निवासी नगला रामजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कातिलों के पास से घटना घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल हीरो एचएफ डीलक्स भी पकड़ी है। इस हत्याकांड के खुलासा के लिए केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने पुलिस क्षेत्राधिकारी जलेसर को दिए थे सख्त निर्देश।

थाना अध्यक्ष अपनी टीम के साथ बीते दिनों से इस हत्याकांड की गहनता से जांच कर रहे थे। जांच के बाद पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान की और उन्हें हिरासत में लिया।
थाना प्रभारी अखिलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि मृतक पिंटू बघेल और आरोपियों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद गाली-गलौज से शुरू होकर मारपीट में बदल गया। आरोपियों ने पिंटू बघेल का गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के बाद दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।