PRS Services: अगले संडे 2 घंटे तक न रिजर्वेशन, न जान पाएंगे PNR स्‍टेटस, सिस्‍टम में ऐसा क्या हो गया?

रेलवे आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) की सेवाएं 1 नवंबर की आधी रात से 2 नवंबर की सुबह तक लगभग दो घंटे के लिए बंद रहेंगी। इस दौरान पुराने कोर स्विच को नए से बदला जाएगा, जिससे दिल्ली पीआरएस पर कई महत्वपूर्ण सेवाएं प्रभावित होंगी।

यह अपग्रेड भविष्य में सेवाओं की रफ्तार और विश्वसनीयता बढ़ाएगा।

रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम से जुड़ा बड़ा अपडेट है।

अगले हफ्ते रविवार यानी 2 नवंबर 2025 को दिल्ली में रेलवे आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) की सेवाएं लगभग दो घंटे के लिए बंद रहेंगी। यह शटडाउन 1 नवंबर की आधी रात और 2 नवंबर की सुबह के बीच यानी 00:05 बजे से 2:05 बजे तक चलेगा। इस दौरान पुराने कोर स्विच को नए कोर स्विच से बदला जाएगा। ऐसे में यात्रियों को पहले से प्लानिंग कर लेने का सुझाव है।

इस तकनीकी बदलाव के कारण दिल्ली पीआरएस पर कई महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। इनमें पीआरआर पूछताछ, करंट रिजर्वेशन, इंटरनेट बुकिंग, टिकट कैंसिलेशन, चार्टिंग, ईडीआर, PRIMES

एप्लीकेशन और उत्तरी क्षेत्र के काउंटरों पर NTES सेवाएं शामिल हैं।

सिस्टम को बेहतर बनाने की एक्टिविटी

रेलवे ने साफ किया है कि यह अस्थायी असुविधा है। जैसे ही यह निर्धारित कार्य पूरा हो जाएगा, सभी सेवाएं सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएंगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इस अवधि के दौरान इन सेवाओं का इस्तेमाल करने से बचें या अपनी यात्रा योजनाओं को उसी के अनुसार एडजस्ट करें।