फिरोजपुर मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 27 अक्टूबर से 02 नवम्बर के बीच मनाया जा रहा है! सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी....

फिरोजपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, फिरोजपुर में ?सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 (Vigilance Awareness Week-2025)? की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार के द्वारा सत्यनिष्ठा की शपथ लेकर की गयी। यह सतर्कता जागरूकता सप्ताह 27 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2025 तक विभिन्न गतिविधियों के साथ मनाया जाएगा। इस साल सतर्कता जागरूकता का थीम है- ?सतर्कता: हमारी साँझा जिम्मेदारी (Vigilance: Our shared Responsibility)? है।

इस अवसर पर पहले दिन मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने मंडल कार्यालय में समस्त कर्मचारियों और अधिकारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। सत्यनिष्ठा शपथ के पश्चात् भ्रष्टाचार विरोधी विषय पर एक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गयी, जिसे उपस्थित सभी दर्शकों ने सराहा। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान वर्कशॉप, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, नुक्कड़-नाटक, स्कूल एवं कॉलेज के विधार्थियों की भागीदारी फैलाने जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मंडल के रेलवे स्टेशनों पर रेलयात्रियों को जागरूक करने हेतु पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लगातार अनाउंसमेंट किया जा रहा है।