पवित्र जोड़ा साहिब चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा का पीलीभीत में किसान नेता देवस्वरूप पटेल ने किया भव्य स्वागत।

पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार श्री जितिन प्रसाद के संसदीय क्षेत्र पीलीभीत में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज और खालसा की माता साहिब कौर जी के पवित्र जोड़ा साहब चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा के पहुंचने पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद के निर्देशन में पीलीभीत की सीमा के शाही पेट्रोल पंप पर खमरिया पुल देवहा नदी पुल गुरुद्वारा असम चौराहे नौगवा पकड़ियाआदि जगह-जगह स्वागत किया गया यात्रा में आए सभी ग्रंथियाे ने असम चौराहे गुरुद्वारा पर लंगर दोपहर का ग्रहण किया लंगर ग्रहण कराने के सेवादार श्री संतोष सिंह सिद्धू अध्यक्ष संदीप कौर एवं ब्लाक प्रमुख ललोरी खेड़ा अजय सिंह गंगवार की मुख्य भूमिका रही उसके बाद यात्रा के पूरनपुर रोड पहुंचने पर भाजपा जिला कार्यालय पर पीलीभीत के जिला प्रभारी मंत्री श्री बलदेव सिंह ओखल भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह किसान नेता देव स्वरूप पटेल जिला उपाध्यक्ष रेखा सिंह परिहार विधानसभा प्रभारी पीलीभीत डीके पटेल बरखेड़ा ब्लाक प्रमुख कमलेश गंगवार जिला उपाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य अवनीश गोल्डी वीरेंद्र शर्मा आदि ने यात्रा का स्वागत किया यात्रा का शाही पेट्रोल पंप पर किसान नेता देव स्वरूप पटेल के नेतृत्व में पप्पू गंगवार सौरव कटिहार आदि ने श्री जितिन प्रसाद की तरफ से यात्रा में आए सभी का स्वागत पुष्प बरसा कर मालाये पहनकर जलपान ग्रहण कराया खमरिया पुल पर स्वामी प्रवक्तानंद बरखेड़ा विधायक के नेतृत्व में स्वागत किया गया।