पिता के साथ पत्नी के अवैध संबंधों के शक में कर दी पिता की हत्या, मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा।

रायपुर :राजधानी रायपुर में एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी, यह काण्ड सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गे। युवक को शक था कि उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग पिता के साथ है। उसने शनिवार रात करीब 1 बजे अपने पिता पर चाकू से हमला कर दिया जिस कारण से उसकी मौत हो गई। बेटे को शक था कि उसकी पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंध है। वहीं, दोनों के बीच अक्सर घर खर्च को लेकर भी विवाद होता था। जिसको लेकर वह लगातार मानसिक रूप से परेशान रहता था।

पत्नी से अवैध संबंध का शक और घर खर्च को लेकर हो रहे रोज के झगड़ों के कारण बेटे ने अपने पिता पर गुस्से में चाकू से हमला कर दिया। चाकू पिता के पीठ और पसली में लगा। जिस कारण से उसकी मौत हो गई। यह मामला राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र का है। इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात 12 से 1 बजे के बीच दोनों को बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद के कारण बेटे दिनेश कुमार सेन ने अपने 45 वर्षीय पिता की हत्या कर दी। घटना फरला थाना क्षेत्र के मजदूर नगर सरोरा की है। मृतक पिता का नाम देव प्रसाद सेन है। चाकू से हमले के बाद पिता की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की लाश घर के कमरे में पड़ी हुई थी। चारों तरफ खून के छींटे थे। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

दूसरे समाज की लड़की से की थी शादी :

वहीँ फिर इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला घटना के पहले दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ था। विवाद का मुख्य कारण यह भी है कि आरोपी ने दूसरे समाज की लड़की से शादी की थी। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि आरोपी दिनेश कुमार सेन मृतक का बड़ा बेटा है। उसे शक था कि उसके पिता और पत्नी के बीच अवैध संबंध है। इसके अलावा आरोपी ने दूसरी जाति की लड़की के साथ शादी की थी। जिसे लेकर पिता नाराज रहता था। पिता अक्सर कहता था कि वह घर चलाने के लिए भी पैसा नहीं देता था, जिसको लेकर दोनों में आये दिन विवाद होता रहता था।

हत्या के बाद बेटा हो गया था फरार :

इस मामले की जानकारी देते हुए रायपुर एएसपी लखन पटले ने बताया कि हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया और उसकी खोजबीन की जाने लगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।