Chandauli News:लतीफशाह बांध पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम, थाना प्रभारी ने निरीक्षण कर लिया जायजा,दिए आवश्यक दिशा निर्देश 

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चकिया। क्षेत्र के कौड़िहार स्थित लतीफशाह बांध पर से लगातार पानी गिरने के बाद एक से दूसरे तरफ जाने का रास्ता बंद हो गया है।इसके साथ ही पानी के किनारे जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का पहरा चारो तरफ लगा दिया गया है।जिससे कोई भी हादसा न हो सके।और लोग दूर से गिरते पानी को निहार सकें।

वहीं रविवार को चकिया थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने लतीफशाह बांध पर पहुंचकर गिरते पानी के साथ ही साथ वहां के नजारों को देखने पहुंचे लोगों से भी रूबरू होते हुए स्थलीय निरीक्षण करते हुए जानकारी ली।और सभी लोगों से बांध के आसपास न जाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पानी का बहाव तेज है। कोई भी व्यक्ति पानी के किनारे न जाए। नहीं तो दिक्कत हो सकती है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन की ड्यूटी लगाई गई है।दिशा निर्देशों का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।उन्हे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि अभी नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को भी हाई अलर्ट कर दिया गया है।और जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती है।तब सुरक्षा व्यवस्था इसी तरह बनी रहेगी।