नगर पंचायत अध्यक्ष एवं समर्थकों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग    

आलापुर (अंबेडकर नगर) | नगर पंचायत चेयरमैन विनोद प्रजापति एवं भाजपा जिलाध्यक्ष का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है और विवाद बढ़ता ही जा रहा है। मालूम हो चेयरमैन विनोद कुमार प्रजापति उनके समर्थकों द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष पर चेयरमैन को सदन से बाहर निकालने और नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा जिला अध्यक्ष के बैठने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया जा रहा है जिसके विरोध में कल धरना प्रदर्शन किया गया था। दूसरी तरफ भाजपाइयों ने आज उप जिलाधिकारी आलापुर एवं क्षेत्राधिकारी आलापुर को ज्ञापन देकर विनोद कुमार प्रजापति के समर्थको द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी एवं गलत आरोप सोशल मीडिया पर किए जाने पर मुकदमा दर्ज किए जाने के संबंध में भाजपाइयों ने ज्ञापन सौंपा। नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर के चेयरमैन विनोद प्रजापति द्वारा विगत चार दिनों से सोशल मीडिया व समाचार पत्रों के माध्यम से भाजपा जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी के ऊपर आरोप लगाया जा रहा है। भाजपाइयों का कहना है कि अभद्र टिप्पणी कर भाजपा जिलाध्यक्ष व पार्टी की छवि को धूमिल करने का कार्य किया जा रहा है। भाजपाइयों ने ज्ञापन में कहा है कि विनोद प्रजापति के सहयोगी उमेश वर्मा पुत्र दयाराम वर्मा निवासी ग्राम अल्लीपुर वर्जी प्रधान वर्मा के नाम से फेसबुक आईडी बनाकर लगातार भाजपा जिलाध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी की जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष के ऊपर की गई टिप्पणी से संगठन और समाज में रोष व्याप्त है। ज्ञापन देते समय भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक निदेशक यमुना प्रसाद चतुर्वेदी पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश पान्डेय पूर्व ब्लाक प्रमुख अरविंद सिंह पूर्व विधायक त्रिवेणी राम भाजपा जिला महामंत्री सुरेश कनौजिया भाजपा नेता श्यामनाथ शुक्ला निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अमित गिरी भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय पान्डेय मंडल अध्यक्ष नीरज सोनी मंडल अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह और कन्हैया सिंह भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विशाल सिंह पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान पान्डेय सहित भारी संख्या लोग मौजूद रहे।