त्योहारों के मद्देनजर पीलीभीत नगर में निकाला गया फ्लैग मार्च,हमारी सभी यूनिट कार्य कर रही हैं,उपद्रव फैलाने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है, पीलीभीत पुलिस उपद्रव फैलाने वाले शरारती तत्

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत

ब्रेकिंग


पीलीभीत में भारी पुलिस बल के साथ निकाला गया फ्लैग मार्च।

बेलो वाला चौराहा से होते नगर कोतवाली तक निकाला फ्लैग मार्च।

पुलिस अधीक्षक पीलीभीत और अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया,सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी,कोतवाल नगर सत्येंद्र सिंह सहित एलआईयू फ्लैग मार्च में रहे शामिल।

पीलीभीत नगर में आगामी त्योहारों एवं जुलूस,शांति व्यवस्था स्थापित करने एवं नगर वासियों को शांति सुरक्षा का एहसास कराने के उद्देश्य से निकाला गया फ्लैग मार्च।

मीडिया को जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के द्वारा बताया गया है हमारी सभी यूनिट कार्य कर रही हैं,उपद्रव फैलाने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है, पीलीभीत पुलिस उपद्रव फैलाने वाले शरारती तत्वों से निपटने के लिए पहले से ही तैयार है,हम लोग उपद्रवियों से निपटने के लिए पहले से ही मार्क ड्रिल,फ्लैग मार्च का अभ्यास कर रहे हैं।पुलिस इन लोगों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है,यकीन मानो ऐसी कार्रवाई की जाएगी की 10,20 साल तक याद रखेंगे।