Chandauli News:चकिया नगर में दर्शनार्थियों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन कैमरे से निगरानी कर रहे थाना प्रभारी 

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चकिया। नगर में दुर्गा पूजा पंडालों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए विभिन्न समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा देखरेख और व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। वही दर्शन आरती और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर स्थानिक प्रशासन भी पूरी तरीके से चुस्त एवं दुरुस्त नजर आ रहा है। लगातार लोगों पर निगरानी रखी जा रही है।

चकिया थाना प्रभारी अर्जुन सिंह द्वारा नगर में खुद पैदल गस्त कर दर्शनार्थियों के सुरक्षा के साथ-साथ शोहदों एवं अराजक तत्वों पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिस किसी भी प्रकार का कोई माहौल बिगड़ने का प्रयास न हो सके। वहीं बुधवार को थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने अपनी फोर्स के साथ नगर में ड्रोन कैमरे के साथ भ्रमण किया। जिससे अगर अराजकता फैलाने वाले और महिलाओं और लड़कियों के प्रति बुरी नजर रखने और किसी भी प्रकार की कोई परेशानी पहुंचने जैसा कृत्य करते हुए अगर कोई पाया जाता है तो वह उसमें कैद हो जाएगा और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी।
थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि लगातार उनकी टीम वर्दी के साथ-साथ सादे बेस में भी जगह-जगह तिराहे चौराहे पर तैनात है। और लोगों पर नजर रखी जा रही है। मेले का माहौल तथा सभी पंडालों में शांति व्यवस्था कायम है। शांति व्यवस्था बनाए रखने में लोगों का भी अधिक सहयोग मिल रहा है।