प्रदेश के राजकीय अस्पतालों में बदला ओपीढ़ी का समय

श्रीगंगानगर सहित पूरे राजस्थान प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का समय बदल गया है। 1 अक्टूबर से सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ओपीडी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। यह समय 31 मार्च तक प्रभावी रहेगा। राजकीय अवकाश के दिनों में ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक रहेगा। पहले ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक था, जो गर्मियों के कारण बदला गया था। अब सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए समय में बदलाव किया गया है।

*नए ओपीडी समय के मुख्य बिंदु*....

*ओपीडी समय*... सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक (1 अक्टूबर से 31 मार्च तक

- *राजकीय अवकाश के दिन*... सुबह 9 बजे से 11 बजे तक

- *बदलाव का कारण*...

- सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए समय में बदलाव किया गया है, ताकि मरीजों और डॉक्टरों दोनों को सुविधा मिल सके और इलाज सुचारू रूप से चले।

- इस बदलाव के साथ, अस्पताल प्रशासन ने सभी मरीजों और उनके परिजनों से नए समय का पालन करने की अपील की है।