नगला ओझा में सकरौली पुलिस ने मिशन शक्ति फेस 5 अभियान तहत किया कार्यक्रम।

*नगला ओझा में सकरौली पुलिस ने मिशन शक्ति फेस 5 अभियान के तहत किया कार्यक्रम।*

*संवाददाता: रमेश जादौन 🌆 सिटी अपडेट न्यूज।*



सकरौली/एटा:
मिशन शक्ति अभियान फेस 5 के अंतर्गत श्री उर्मिला देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय नगला ओझा थाना सकरौली जनपद एटा में महिलाओं और बालिकाओं पर होने वाले अपराध के लिए रोकथाम, साइबर बुलीइंग, नशे से होने वाले दुष्परिणाम और परिवारों का विघटन, लव रिलेशनशिप पर जागरूकता के बारे में जानकारी दी गई व नशा मुक्तिऔर उनकी सुरक्षा से संबंधित सरकारी हेल्पलाइन नंबर 1090 वुमन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 102 स्वस्थ सेवा , 1930 साइबर हेल्प लाइन तथा थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सकरौली सीमा त्रिपाठी ने बालिकाओं को जागरूक किया।
मिशन शक्ति अभियान के तहत हुए कार्यक्रम में मुख्य रूप से एस 0ओ0 सकरौली सीमा त्रिपाठी,
उ0 नि0 सुभाष यादव,
का0 नरेश चौधरी म0का0 साक्षी
म0का0 लक्ष्मी
प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमार,
अध्यापिका पूजा सिंह,
अध्यापिका गुंजन चौहान के अलावा
अध्यापक और अध्यापिकाओ के साथ छात्र छात्राओं की मौजूदगी रही।

रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।