स्कूलों के पास स्प्रीड ब्रेकर न होने से दुर्घटना का खतरा....

कुरूद:-नगर के स्वामी आत्मानंद एवं कन्या विद्यालय के सामने ब्रेकर नहीं बने हैं। खास बात यह है कि यह मार्ग मुख्य रास्ता है, जो नगर के प्रमुख रास्तों से जुड़ता हैं। इस मार्ग में स्कूल,तहसील, जनपद पंचायत,बीआरसी जैसे मुख्य शासकीय कार्यालय मौजूद है जहाँ हर वक्त भीड़भाड़ रहता है, जिसकी वजह से इस पर दुपहिया व चार पहिया वाहन दिनभर चलते रहते हैं। ऐसे में इससे छात्र-छात्राओं के साथ दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इस संबंध में स्वामी आत्मानंद विद्यालय के प्रिंसिपल से जब हमारे प्रतिनिधि ने इस विषय पर चर्चा की तो प्रिंसिपल द्वारा यह जानकारी दिया गया कि वर्तमान में अस्थायी रूप से विद्यालय के दो शिक्षक छुट्टी के समय गेट के पास खड़े होकर निगरानी करते हैं,विद्यालय द्वारा कई बार पत्राचार किया गया है,
पुनः विद्यालय द्वारा पत्राचार कर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग कर रहे है। क्यों कि स्कूल का मुख्य गेट सीधे ही सड़क पर खुलता है। आमतौर पर भी स्कूलों के सामने स्पीड ब्रेकर बनाए जाते है। लेकिन यहां ऐसा नहीं किया गया है।

विद्यालय में बच्चे पढ़ने पहुंचते है। जिनके छुट्टी होने व लंच में हादसे का शिकार होने की संभावना रहती है। यह स्कूल मुख्य सड़क पर मौजूद है। जहां तेज रफ्तार दुपहिया व चार पहिया वाहन निकलते रहते हैं। ऐसे में बच्चों के हादसे का शिकार होने का डर लगा रहता है। यहां स्पीड ब्रेकर न होने से वाहन चालक तेज रफ्तार में ही निकालकर ले जाते हैं। जिसकी वजह से स्कूल प्रबंधन कई बार यहां ब्रेकर बनवाने की मांग कर चुका, लेकिन जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। यहां न तो संकेतक लगा हुआ है और न ही गति अवरोधक बनाए गए है। इस संबंध में स्कूल के शिक्षक राजेश पाण्डे ने कहा कि लंच व छुट्टी के समय बच्चों पर विशेष ध्यान देना होता है। हमेशा हादसे का डर बना रहता है। यहां स्पीड ब्रेकर की बेहद जरूरत है।